{"_id":"68a761c87c37c5445007e1ca","slug":"cdlu-students-reached-to-submit-memorandum-in-manishas-death-case-created-ruckus-when-stopped-sirsa-news-c-128-1-svns1027-142913-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मनीषा की मौत मामले में ज्ञापन देने पहुंचे सीडीएलयू के विद्यार्थी, रोकने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मनीषा की मौत मामले में ज्ञापन देने पहुंचे सीडीएलयू के विद्यार्थी, रोकने पर हंगामा
विज्ञापन
सिरसा। उपायुक्त कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी। संवाद
न्याय दिलाने की मांग लेकर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी लघु सचिवालय पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल थीं। मुख्य गेट पर पुलिस की ओर से रोकने पर विद्यार्थी को पुलिस को पीछे धकेलकर अंदर चले गए। ऐसे में पुलिस ने लघु सचिवालय परिसर का एक गेट बंद कर दिया और सीढि़यों में ही विद्यार्थियों को रोक दिया।
विद्यार्थियों ने डेढ़ घंटे तक हंगामा कर लघु सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उपायुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एसडीएम से लेकर अन्य अधिकारी विद्यार्थियों को समझाने के लिए आए, लेकिन वे उपायुक्त की अनुपस्थिति में एडीसी को ज्ञापन सौंपने पर अड़े रहे।
एसडीएम ने छात्र-छात्राओं को अलग-अलग समझाया
एसडीएम राजेंद्र सिंह ने छात्र और छात्राओं को अलग-अलग बुलाकर उन्हें समझाया। इसके बाद पांच छात्रों ने एडीसी वीरेंद्र सहरावत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के बाद सभी विद्यार्थी चले गए। सीडीएलयू के विद्यार्थियों ने बताया कि भिवानी की शिक्षिका मनीषा में आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस की जांच भी सही नहीं की जा रही है। हमारी मांग है कि मनीषा को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि 24 अगस्त को मुख्यमंत्री सिरसा आने वाले हैं। इसलिए हमारी मांग है कि वह इस मामले में ठोस कार्रवाई करें और प्रशासन हमारा मांगपत्र उन्हें सौंपे। यदि प्रशासन यह काम नहीं करेगा तो छात्र स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर यह कदम उठाएंगे।