फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU: Students protest overnight, ruckus in the morning, police had to be called after a scuffle

सीडीएलयू : विद्यार्थियों का रात भर धरना, सुबह हंगामा, धक्का-मुक्की के बाद बुलानी पड़ी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
CDLU: Students protest overnight, ruckus in the morning, police had to be called after a scuffle
सीडीएलयू में सुरक्षाकर्मी से धक्का करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में परीक्षा परिणाम समय पर जारी करने, डीएमसी उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने शुक्रवार को हंगामा किया। एक ओर एबीवीपी नेे रात भर प्रशासनिक भवन में धरना दिया, वहीं दूसरी ओर एसएसए छात्र संगठन ने सुबह के समय प्रदर्शन करते हुए कुलपति का पुतला फूंका। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने यूथ फेस्टिवल में भी गेट तोड़कर घुसने का प्रयास किया। इसके बाद सीडीएलयू प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ सुरक्षा कर्मचारियों की धक्का-मुक्की भी हुई।
सीडीएलयू के विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा परिणाम समय पर जारी नहीं हो रहे। जो परीक्षा परिणाम आए हैं, उनमें भी खामियां हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बावजूद भी डीएमसी नहीं मिल रही। इन्हीं मांगों को लेकर एक गुट के विद्यार्थियों ने प्रशासनिक भवन में रात भर धरना दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले साहिल कालड़ा, उमेद, सन्नी, सुरेंद्र बैनीवाल, विमर्श, अमरीक, जोनी रात भर प्रशासनिक भवन में धरने पर बैठे रहे। उन्होंने सुबह कुलपति से मुलाकात की और आश्वासन मिलने पर शांत होकर लौट गए। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे अन्य विद्यार्थी शहीद-ए-आजम भगत सिंह छात्र संगठन (एसएसए) के बैनर तले एकत्र हो गए और प्रदर्शन करने लगे। संगठन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं सुमित मेहता और प्रवीण अत्री के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने नारेबाजी की। उक्त संगठन के बैनर तले प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने बरनाला रोड स्थित भूमणशाह चौक पर कुलपति का पुतला फूंका। इतना ही नहीं कुलपति और रजिस्ट्ररार ऑफिस पहुंचकर पोस्टर भी चिपका दिए। इसके बाद यूथ फेस्टिवल के कार्यक्रम स्थल की ओर से रवाना हो गए। सीडीएलयू प्रशासन ने पुलिस बुला ली। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में घुसने का प्रयास किया, तो सुरक्षा कर्मचारियों ने रोक दिया और गेट बंद कर दिए। गेट तोड़कर अंदर घुसने के प्रयास में प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों की सुरक्षा कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की भी हो गई। बाद में प्रदर्शनकारी लौट गए। हालांकि यहां पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने ये लगाए आरोप
छात्र नेता प्रवीण अत्री एवं शिक्षा चौधरी ने बताया कि सैकड़ों विद्यार्थी एकत्रित होकर वाइस चांसलर कार्यालय पहुंचे और समस्याओं पर संज्ञान लेने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि वाइस चांसलर व रजिस्ट्रार विद्यार्थियों की बात सुनने के बजाय कार्यालय छोड़कर भागने लगे। छात्र नेताओं के विरोध के कारण उन्हें छात्रों के बीच में आना पड़ा। छात्र नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी के रिजल्ट में धांधली हुई है, जिसकी जांच की जानी चाहिए। तीन घंटे के प्रदर्शन के बाद विद्यार्थियों ने हरियाणा सरकार का पुतला दहन कर रोष का इजहार किया। विद्यार्थियों ने चेताया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पूरे यूनिवर्सिटी कैंपस को घेरने का काम करेंगे। इस मौके पर विशाल, केशव, मनदीप सोनी, संतलाल सैंडी, आजाद, सौरभ, राहुल, अनुज, प्रेमचंद, विजय अरोड़ा, हरजीत सिंह, मोहित, वर्मा, प्रिया, पूजा, सुमन सहित बड़ी संख्या में छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं विद्यार्थियों की मांगें:
यूनिवर्सिटी की रिजल्ट ब्रांच की जांच हो, जिन विद्यार्थियों के रिजल्ट में भारी कमी है, उसको तुरंत प्रभाव से ठीक कर डीएमसी अभी जारी की जाए। रुके हुए रिजल्ट तुरंत प्रभाव से जारी किए जाए। मर्सी चांस दिया जाए। यूनिवर्सिटी के पार्किंग में कैमरे की व्यवस्था की जाए। आगामी 15 तारीख से जो पेपर हो रहे हैं, उस डेट शीट को बदलकर उसे आगे किया जाए।

विद्यार्थी आए थे, उनकी समस्याएं सुन ली गई हैं। जल्द ही इन समस्याओं का समाधान करने के लिए आश्वासन दिया गया है। इसके बाद विद्यार्थी लौट गए। - प्रो. राजकुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed