फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU: Students furious when the security in-charge stopped them while standing in the parking lot

सीडीएलयू : पार्किंग में खड़े होने पर सिक्योरिटी इंचार्ज ने रोका तो भड़के विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
CDLU: Students furious when the security in-charge stopped them while standing in the parking lot
वीसी कार्यालय का घेराव करके बैठे विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी इंचार्ज ने विद्यार्थियों को पार्किंग में खड़े होने से रोका तो वे भड़क गए। गुस्साए विद्यार्थियों ने पहले वीसी के दफ्तर और बाद में उनके घर जाकर धरना दे दिया। वीसी ने विद्यार्थियों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन देकर विद्यार्थियों को शांत किया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि कुछ विद्यार्थी पार्किंग में खड़े थे। इस पर सिक्योरिटी इंचार्ज ने उन्हें यहां खड़े होने से रोक दिया। इस पर विद्यार्थी गुस्सा खा गए और उन्होंने वीसी के दफ्तर जाकर धरना देना शुरू कर दिया। व्हाइट फ्लैग के बैनर तले एकत्र हुए विद्यार्थी सुमित महिया, गुरतेज सिंह, अजय चीमा, राजकुमार व सोनू ने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को कही भी बैठने की आजादी है। सिक्योरिटी इंचार्ज अपने नियम बनाकर विद्यार्थियों की आजादी छीन रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिक्योरिटी इंचार्ज हिम्मत सिंह विद्यार्थियों को अपशब्द बोलकर अपमानित करते हैं। विद्यार्थियों ने मांग की कि सिक्योरिटी इंचार्ज को हटाकर नई नियुक्ति की जाए वह मानसिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन

वीसी चले गए घर तो पीछे पहुंचे विद्यार्थी
इसी बीच वीसी प्रो. अजमेर सिंह दोपहर के समय घर चले गए। लेकिन उनके पीछे-पीछे विद्यार्थी भी चले गए और धरना दे दिया। सीडीएलयू प्रशासन ने विवाद बढ़ने पर पुलिस बुला ली और सीआरपी की एक टीम को मौके पर भेजा गया। इस दौरान सिक्योरिटी इंचार्ज हिम्मत सिंह ने बताया कि छात्राओं की ओर से शिकायत आई थी। छात्राओं ने कहा था कि उनसे छेड़छाड़ की जा रही है, इसलिए विद्यार्थियों को पार्किंग में खड़े होने से मना किया था। शाम करीब 5 बजे वीसी आए और विद्यार्थी की समस्या जानी। उन्होंने समाधान का आश्वासन दिया और उसके बाद विद्यार्थी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद को सुलझा दिया
विद्यार्थियों व सुरक्षाकर्मियों में बहस हो गई थी। इस विवाद को सुलझा दिया गया और इससे विद्यार्थी शांत हो गए हैं।
- अजमेर सिंह मलिक, कुलपति, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed