फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU: Quarrel over seniority, VC promoted to third private secretary

सीडीएलयू : वरिष्ठता को लेकर झगड़ा, वीसी ने तीसरे को कर दिया प्राइवेट सेक्रेटरी पदोन्नति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
CDLU: Quarrel over seniority, VC promoted to third private secretary
सिरसा। चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों के बीच एक बार फिर पदोन्नति और वरिष्ठता सूची को लेकर विवाद हो गया है। आपत्ति और कोर्ट केस के कारण दूसरे कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित न हो, इसलिए वीसी ने तीसरा रास्ता निकाला है। उन्होंने विवादित कर्मचारियों को छोड़कर अन्यों की पदोन्नति कर दी। इससे पदोन्नति का इंतजार कर रहे उन कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

दरअसल, सीडीएलयू में वीसी के निजी सचिव का पद खाली था। इसको पदोन्नति के माध्यम से भरा जाना था। इस पद पर कार्यरत पीए की पदोन्नति होनी थी। लेकिन पीए धर्मवीर और जसकरण के बीच वरिष्ठता को लेकर विवाद हो गया। दोनों स्वयं को दूसरे से सीनियर होने का दावा कर रहे हैं। हालांकि ये मामला पहले भी दो बार कार्यकारी परिषद तक पहुंचा। इसका फैसला भी आ गया जिसमें जसकरण को वरिष्ठ माना गया। लेकिन इसके बावजूद दूसरे दावेदार ने आपत्ति जता दी। इस कारण निजी सचिव पद के लिए पदोन्नति प्रक्रिया रुक गई। इस पर वीसी प्रो. अजमेर सिंह ने मंथन किया और तीसरा रास्ता निकाला।
विज्ञापन

वीसी ने वरिष्ठता के झगड़े में उलझे दोनों पीए को छोड़कर तीसरे कर्मचारी अशोक कुमार, जो सीनियर स्टेनोग्राफर कार्यरत थे। इनको पीए पद पर पदोन्नति दे दी। इस समय पीए का पद खाली नहीं है, इसलिए अशोक कुमार को निजी सचिव के पद पर नियुक्ति दी है। जब भी पीए का पद खाली होगा, उसे उस पद पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
झटका : तीन उप अधीक्षकों के झगड़े में चौथे को दे दी पदोन्नति
इसी प्रकार सीडीएलयू के अधीक्षक के पद पर पदोन्नति होनी है। इसके लिए तीन डिप्टी सुपरिटेडेंट दीपक कुमार, पवन कुमार और सतीश कुमार ने वरिष्ठता सूची पर सवाल उठाए हैं। ये मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस कारण पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। ऐसे में वीसी ने देवेंद्र कुमार सहायक को पदोन्नति देकर डिप्टी सुपरिटेडेंट बना दिया। लेेकिन इस समय डिप्टी सुपरिटेडेंट पद खाली नहीं है, इसलिए देवेंद्र कुमार को सुपरिटेडेंट के पद पर अस्थायी नियुक्ति कर दी। इससे वरिष्ठता सूची पर आपत्ति जता रहे कर्मचारियों को झटका लगा है।

------------------
विवाद के कारण पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी
खाली पद पर पदोन्नति होनी है, लेकिन वरिष्ठता को लेकर कर्मचारियों में विवाद है। इस कारण पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। इससे पदोन्नति का इंतजार कर रहे अन्य कर्मचारी प्रभावित हो रहे थे। इसलिए जहां एक ओर एक कर्मचारी को पदोन्नति देकर पीए बनाया है, उसे निजी सचिव पर नियुक्ति दी है। जबकि दूसरी ओर सहायक को पदोन्नति देकर डिप्टी सुपरिटेडेंट बना दिया है। लेकिन यहां भी वही समस्या है कि डिप्टी सुपरिटेडेंट का पद खाली है तो उसे सुपरिटेडेंट पर अस्थायी नियुक्ति दे दी है।
- प्रो. अजमेर सिंह मलिक, वीसी, सीडीएलयू, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed