फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU: Possible datesheet may be released after June 21

सीडीएलयू : 21 जून के बाद जारी हो सकती है संभावित डेटशीट

Tue, 15 Jun 2021 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
CDLU: Possible datesheet may be released after June 21
सिरसा। सीडीएलयू ने जुलाई के प्रथम सप्ताह में यूजी और पीजी की परीक्षाएं हो सकती है। परीक्षाओं को लेकर वीसी अजमेर सिंह मलिक ने परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजकुमार सलार और यूूनीवर्सिटी आईटी डाटा सेंटर के इंचार्ज कपिल चौधरी की मीटिंग ली। बैठक में ऑफलाइन परीक्षा दस से 15 दिन बाद लेने पर विचार किया गया यानि जुलाई के प्रथम सप्ताह में परीक्षा हो सकती हैं। वहीं, 21 जून के बाद परीक्षा शाखा संभावित डेटशीट जारी कर सकती है।
विज्ञापन

वीसी प्रोफेसर अजमेर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक राजकुमार सलार व यूआईटीडीसी इंचार्ज कपिल चौधरी ने बैठक में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए स्टूडेंट्स के लिए डिजिटल लॉकर बनाने पर विचार किया। संभावित एक जुलाई को होने वाली यूजी और पीजी की परीक्षाओं के चलते अबकी बार नए परीक्षार्थियों के लिए 14 अंकों का रोल नंबर तैयार किया जा सकता है। ये उन छात्रों को दिए अलॉट किए जाएंगे, जो प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं में बैठेंगे। 14 अंकों के रोल नंबर में कॉलेज को दिया गया कोड शामिल किया जाएगा, विषय कोड और यूजीसी द्वारा दिए गए कोड और वर्ष को शामिल करके तैयार किया गया है। इसके लिए परीक्षा नियंत्रण शाखा विषयों के कोड की लिस्ट तैयार कर रही है, ताकि किसी विषय का कोड समांतर तो नहीं। नए रोल नंबर के अंकों से ही परीक्षा शाखा और कॉलेज प्रबंधन को यह पता चल जाएगा कि विद्यार्थी किस संकाय का छात्र है। हालांकि अभी इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन का भी दिया जा सकता है आप्शन
बैठक में परीक्षा नियंत्रक राजकुमार सलार ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी हैं। बस सरकार के आदेश का इंतजार है। इसलिए लॉकडाउन खुलते ही परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी जाएगी। 21 जून के बाद संभावित डेट शीट जारी की जा सकती है। कुछ छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए भी आवेदन किए हैं। इस पर वीसी ने सकारात्मक विचार करने का सुझाव दिया। बता दे कि पिछले वर्ष भी सीडीएलयू ने ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन परीक्षाओं का विकल्प दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षाओं को लेकर हमारी तैयारियां पूरी हैं। जैसे ही लॉकडाउन खत्म होगा, परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी जाएगी। - प्रो. अजमेर सिंह मलिक, वीसी सीडीएलयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed