फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU canceled the examination to be held on February 16 after submitting the memorandum, new datesheet posted on the website

सीडीएलयू ने ज्ञापन सौंपे जाने के बाद 16 फरवरी को होने वाली परीक्षा रद्द की, वेबसाइट पर डाली नई डेटशीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
CDLU canceled the examination to be held on February 16 after submitting the memorandum, new datesheet posted on the website
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने संगठनों की मांग पर 16 फरवरी को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी है। अब यह परीक्षा आगे होगी। इससे संबंधित सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं ली जा रही है। जिसमें करीब 50 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इसके तहत करीब 30 कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीडीएलयू कैंपस में कुल 10 केंद्र है। वहीं सिरसा और फतेहाबाद जिले में स्थित सीडीएलयू से संबंधित करीब 30 कॉलेजों में परीक्षा केंद्र हैं। कई बड़े कॉलेज ऐसे हैं जहां एक से अधिक परीक्षा केंद्र भी हैं। बी. टेक कक्षा की परीक्षाओं के लिए भी दो परीक्षा केंद्र अलग से बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय में स्नातक की परीक्षाएं 10 फरवरी व स्नातकोत्तर की 11 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। इस समय पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें व नौवें सेमेस्टर की परीक्षाएं ली जा रही हैं। विश्वविद्यालय ने पूर्व में जो डेटशीट जारी की थी उसमें 16 फरवरी को भी परीक्षा निर्धारित की गई थी। उसको लेकर कई विद्यार्थी संगठनों में रोष था। 16 फरवरी को रविदास जयंती है। इसी दिन परीक्षा रद्द करने को लेकर संगठनों ने ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

16 फरवरी को रविदास जयंती पर परीक्षा रद्द करने की मांग
विवि द्वारा 16 फरवरी को विद्यार्थियों की परीक्षाएं रखी गई है। जिसका संगठनों द्वारा विरोध किया गया। आंबेडकर प्रोफेसर एसोसिएशन ऑफ हरियाणा व नेशनल स्टूडेंट काउंसिल एजुकेशन रिफॉर्म्स द्वारा कुलपति को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें संगठनों ने मांग की कि 16 फरवरी को जिन पाठयक्रमों में परीक्षाएं आयोजित की गई है, उनको स्थगित किया जाए। आंबेडकर प्रोफेसर एसोसिएशन के प्रधान प्रो. सुशील वैद का कहना है कि भारतवर्ष में रविदास जयंती को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं सरकार द्वारा भी इस दिन सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा जयंती वाले दिन परीक्षा रखकर विद्यार्थियों व श्रद्धालुओं के भावना के साथ खिलवाड़ किया गया है। वहीं स्टूडेंट काउंसिल एजुकेशन रिफॉर्म्स संगठन के महासचिव गुरमेल ढाबी का कहना है कि विवि द्वारा यह निर्णय सरासर गलत है। विवि के एसी, एसटी वर्ग के विद्यार्थी इस दिन को धूमधाम से मनाते है। लेकिन विवि प्रशासन सभी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है। संगठनों की मांग है कि कुलपति 16 फरवरी वाले दिन परीक्षाओं स्थगित करें और इस दिन को सरकारी छुट्टी घोषित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठनों की मांग पर विवि प्रशासन ने रद्द की 16 फरवरी की परीक्षा
संगठनों द्वारा 16 फरवरी को रविदास जयंती पर होने वाली परीक्षा रद्द करने की मांग की थी। जिसके बाद विवि ने फैसला लेते हुए 16 फरवरी को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इसी के साथ विद्यार्थियों की डेटशीट में बदलाव किया गया है। नई डेटशीट को विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed