फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU Admission: Staggering system on the first day, students wandering to pay fees

सीडीएलयू दाखिलाः पहले दिन लड़खड़ाई व्यवस्था, फीस भरने के लिए भटकते रहे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
CDLU Admission: Staggering system on the first day, students wandering to pay fees
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहली मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है और अब दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन फीस भर रहे हैं। लेकिन पहले दिन तकनीकी खामियों के कारण अधिकतर विद्यार्थी फीस नहीं भर पाए। ऑफलाइन फीस जमा करने का ऑप्शन नहीं होने से इसलिए विद्यार्थी परेशान रहे।
विज्ञापन

सीडीएलयू में शुक्रवार देर शाम वेबसाइट पर 24 विभागों की मेरिट सूची जारी की गई। विश्वविद्यालय द्वारा सूची जारी करने के बाद ऑनलाइन फीस भरने का विकल्प दिया गया है। जिसके बाद विद्यार्थियों को दाखिले के लिए ऑनलाइन फीस भरनी है। लेकिन तकनीकी खामियों के कारण विद्यार्थी शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में भटकते हुए मिले। सूची को जब खोला जाता है तो सूची में विद्यार्थियों के यूजर आईडी नंबर दिया गया है। जिसे विद्यार्थी वेबसाइट पर भरकर अपनी फीस ऑनलाइन भर सकता है। विद्यार्थियों ने बताया कि तकनीकी खामियों के कारण ऑनलाइन विकल्प में पहले से फीस सबमिट का विकल्प आ रहा है। जिससे परेशान होकर विद्यार्थी शनिवार सुबह विश्वविद्यालय के आईटी सेल में पहुंचे जहां उन्हें बताया गया कि ये समस्या बहुत से विद्यार्थियों के पोर्टल पर आ रही है। विद्यार्थी भरत ने बताया कि जब उसने फीस भरने के लिए पोर्टल को खोला तो उसमें पहले से ही फीस सबमिशन का विकल्प आ रहा था। जिससे वह विश्वविद्यालय पहुंचा और अपनी समस्या आईटी सेल में बताई जहां पता चला कि तकनीकी खामी के कारण उसकी फीस नहीं भरी जा रही है। वहीं छुट्टी का दिन होने के कारण विद्यार्थियों को संबंधित अधिकारी भी विभाग में नहीं मिले। वहीं कुछ विद्यार्थियों को सही जानकारी न होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ा। विद्यार्थियों का कहना है कि विश्वविद्यालय द्वारा इस बार हेल्प डेस्क भी स्थापित नहीं किए गए हैं, जिसके कारण विद्यार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फीस भरने की आज अंतिम तिथि आज
पहली मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है। वे विद्यार्थी रविवार को 12 बजे तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। जो विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवा पाते हैं। उनका दाखिला रद्द हो जाएगा। वहीं पोर्टल पर तकनीकी खामियां होने के कारण शनिवार को काफी सारे विद्यार्थी फीस नहीं भर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है आगे का शेड्यूल
स्नातकोत्तर स्तरीय पहली मेरिट लिस्ट 24 सितंबर को जारी कर दी गई है। वहीं स्नातकोत्तर स्तरीय कोर्सों की दूसरी मेरिट लिस्ट 28 सितंबर को जारी की जाएगी। जिसकी फीस भरने की अंतिम तिथि 29 सितंबर दोपहर 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। वहीं तीसरी मेरिट लिस्ट 30 सितंबर को जारी की जाएगी जिसकी फीस भरने की अंतिम तिथि 1 अक्तूबर दोपहर 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। फीस भरने का विकल्प ऑनलाइन ही रखा गया है। वहीं सीटें खाली रहने पर फिजिकल काउंसिलिंग 5 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed