फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CCTV footage of scooty theft went viral, minor escaped leaving scooty

स्कूटी चोरी होने का सीसीटीवी फुटेज वायरल, स्कूटी छोड़ कर फरार हुआ नाबालिग

Wed, 20 Jan 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
CCTV footage of scooty theft went viral, minor escaped leaving scooty
दोपहर करीब डेढ़ बजे रानियां रोड स्थित ग्रोवर स्वीट्स की दुकान के सामने खड़ी स्कूटी चोरी हो गई। स्कूटी मालिक ने नंबर और युवक का सीसीटीवी फुटेज फेसबुक पर वायरल कर दिया। मैसेज को देख चाबी बनाने वाले ने नाबालिग की पहचान कर ली, जिसपर नाबालिग स्कूटी छोड़ मौके से फरार हो गया। वहीं स्कूटी मालिक पवन मोंगा ने बताया कि वह रानियां रोड का रहने वाला है और दुकान से बिस्कुट लेने के लिए गया था। वह स्कूटी में ही चाबी छोड़ दुकान के अंदर चला गया। जब वह सामान लेकर बाहर निकला तो बाहर से स्कूटी गायब थी। जिसके पश्चात उन्होंने दुकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो एक नाबालिग स्कूटी ले जाता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

चाबी बनाने वाले के पास छोड़ भागा स्कूटी
वहीं पवन मोंगा ने बताया चोरी होने वाली स्कूटी और सीसीटीवी की फुटेज उन्होंने फेसबुक पर वायरल कर दी। स्कूटी की चाबी गिरने के कारण नाबालिग स्कूटी की नई चाबी बनवाने के लिए रानियां रोड स्थित बाबा बिहारी की समाधी के पास स्थित दुकान में पहुंचा तो दुकानदार ने फेसबुक पर वायरल वीडियो को देख युवक को पहचान लिया। ऐसे में नाबालिग स्कूटी को उसकी दुकान पर छोड़कर फरार हो गया। जिसके पश्चात फेसबुक पर वायरल मैसेज पर स्कूटी की लोकेशन बताई गई और स्कूटी मालिक को चार घंटे के बाद स्कूटी वापस मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed