फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cash and chain snatched after beating shop operator

दुकान संचालक से मारपीट कर नकदी व चेन छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cash and chain snatched after beating shop operator
बड़ागुढ़ा। गांव बड़ागुढ़ा में शराब ठेके के साथ दुकान करने वाले युवक से मारपीट कर कुछ युवक दो हजार रुपये व सोने की चेन छीन ले गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बड़ागुढ़ा निवासी बबलू कुमार ने बताया कि उसके मामा सन्नी कुमार ने गांव में ही शराब ठेके के पास दुकान की हुई है। वही स्वयं बड़ागुढ़ा थाना में बतौर अस्थायी सफाई कर्मचारी काम करता है। सायं को अपने मामा का काम में हाथ बंटाने के लिए वह दुकान पर आ जाता है। उसने बताया कि रविवार सायं को वे दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान फिन्डा, काका सिंह, मंगू सिंह तथा काली कुछ अन्य युवकों के साथ दुकान पर आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी दौरान युवकों ने गल्ले में रखी करीब 2 हजार की नकदी व उसके गले से सोने की चेन छीन ली। युवकों ने उसकी व उसके मामा की डंडों से पिटाई की। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed