फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Case registered on 16 in fake certificate case

फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर पेंशन लेने मामले में 16 के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 03 Jul 2021 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Case registered on 16 in fake certificate case
दिव्यांग के प्रमाणपत्र बनवाकर समाज कल्याण विभाग से पेंशन लेने मामले में पुलिस ने 16 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की ओर से फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र बनाकर पेंशन ली जा रही थी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तचर विभाग के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने इस मामले की जांच की। पुलिस विभाग को शिकायत मिली थी कि गांव बीरूवाला गुढ़ा में कुछ लोगों के फर्जी तरीके से झूठे विकलांग प्रमाणपत्र बनवाए गए। इन प्रमाण पत्रों के बारे में समाज कल्याण विभाग की ओर से सिविल सर्जन कार्यालय को जांच के लिए भेजे, जहां उक्त प्रमाण् ापत्र तसदीक करवाए गए। इस माले में जांच करते हुए सिविल सर्जन कार्यालय में उक्त निशक्तता मेडिकल प्रमाण पत्रों का कोई रिकार्ड नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मोहर व हस्ताक्षर फर्जी बताए गए। जिसके बाद समाज कल्याण विभाग की ओर से गुरलाल निवासी मल्लेवाला, बग्गा सिंह निवासी बीरूवाला गुढ़ा, प्रविंद्र सिंह उर्फ पम्मा वार्ड ऐलनाबाद ने मोहन लाल, बग्गा सिंह, जग्गा सिंह, काकादीन, भोला सिंह, सुखप्रीत कौर निवासी बीरूवाला गुढ़ा को नागरिक अस्पताल में बुलाकर फर्जी निशक्तता प्रमाणपत्र बनाए। इसके अलावा सुनील उर्फ सन्नियां निवासी छतरिया ने अपने पिता वजीर सिंह को, गुरलाल, बग्गा सिंह, प्रविंद्र सिंह ने जग्गा सिंह, गुरतेज सिंह, जसमैल कौर, शिमला देवी, सोहन सिंह निवासी बीरूवाला गुढ़ा के फर्जी प्रमाणपत्र बनवाए। इसके आलवा सुनील ने भजन लाल निवासी छतरियां का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर उसे निशक्तता पेंशन दिलवाने की कोशिश की। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इसकी जांच हुडा चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed