फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Case registered against husband for kidnapping of childCase registered against husband for kidnapping of child

बच्चे के अपहरण के आरोप में पति के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Case registered against husband for kidnapping of childCase registered against husband for kidnapping of child
सिरसा। गांव फूलकां में बने आंगनबाड़ी केंद्र से गाड़ी सवार कुछ लोग तीन बच्चों का अपहरण कर ले जाने लगे। इसी दौरान महिला के शोर मचाने पर आरोपी दो बच्चों को छोड़ गए और एक बच्चे को ले गए। वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने दो आरोपियों को काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शिकायत में गांव फूलकां निवासी सिलोचना ने बताया कि उसका पति के साथ झगड़ा होने के कारण कोर्ट में केस चल रहा है। उसने बताया कि 11 अप्रैल को वह अपने तीनों बच्चों के साथ आंगनबाड़ी में बैठी थी। इसी दौरान उसका पति बलबीर उर्फ लखबीर, मनोहर, भीमा व कुछ अन्य लोग गाड़ी व बाइक लेकर आए और उसके तीनों बच्चों का अपहरण कर गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। उसके शोर मचाने पर आसपास के काफी लोग मौके पर आ गए। इस दौरान लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि बाकि एक बच्चे को लेकर भागने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने में ले गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed