{"_id":"5dbf0bd78ebc3e016b6b1bb3","slug":"case-on-jodhkan-farmer-for-burning-parali-the-aqi-of-city-237-stubble-sirsa-news-rtk5258782198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 237 घटा, पराली जलाने पर जोधकां के किसान पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 237 घटा, पराली जलाने पर जोधकां के किसान पर केस
विज्ञापन
case on jodhkan farmer for burning parali the aqi of city 237 stubble
- फोटो : Sirsa
रविवार को जिले में स्मॉग में कमी देखी गयी। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक घटकर 430 तक आ गया। जबकि बीते दिन शनिवार शाम को एक्यूआई 821 तक पहुंच गया था। लेकिन रात दस बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 667 तक आ गया था। ऐसे में रविवार को यह और नीचे आ गया। हालांकि प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के पैमाने के अनुसार यह बहुत ही खराब स्थिति है। वहीं स्मॉग के ध्यानार्थ जिला प्रशासन ने स्कूलों को हिदायतें दी हैं कि वे बच्चों को ग्राउंड में न खेलने दें। बता दें कि बीते दिन शनिवार को शहर में स्मॉग के कारण प्रदूषण की स्थिति खतरनाक स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं शनिवार को स्मॉग के कारण हरियाणा प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की सीनियर साइंटिस्ट सुनील श्योराण ने सीडीएलयू में जाकर कंस्ट्रक्शन का काम बंद करवाया। साथ ही हिदायतें दी कि आगामी आदेशों तक कंस्ट्रक्शन का काम शुरू न किया जाए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। सीनियर साइंटिस्ट ने सीडीएलयू में पड़े निर्माणाधीन सामग्री को ढकवा दिया। नगर परिषद ने शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव किया था।
पराली जलाने पर जोधका के किसान के खिलाफ एफआईआर
पराली जलाने के आरोप में डिंग थाना पुलिस ने एडीओ की शिकायत के आधार पर संबंधित किसान के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में विभाग के एडीओ बहादुर सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से पराली न जलाने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गत दिवस निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गांव जोधकां निवासी राकेश कुमार ने अपने खेतों में पराली को आग लगा रखी थी, जिससे आसपास के लोगों के लिए सांस लेना भी दूभर हो रहा था। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल महिंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिले में अब तक 194 किसान पराली जला चुके हैं। प्रशासन ने 47 किसानों पर एक लाख 40 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
कोट्स
स्कूलों को हिदायतें दी गई हैं कि बच्चों को ग्राउंड पर न खेलने दें। किसानों से भी अनुुुरोध है कि वे पराली को न जलाकर प्रदूषण को कम करने में सहयोग करें।
विज्ञापन
-अशोक गर्ग, डीसी, सिरसा।