फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   case old man

गाय के साथ दुराचार करने के आरोप में बुजुर्ग पर केस

Tue, 11 Aug 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
case old man
कीर्तिनगर पुलिस चौकी ने 60 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ गाय के साथ दुराचार करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी जोगिंद्र सिंह की पत्नी बीमार हैं और वह पंजाब में रहती है, जबकि वह खुद कल्याण नगर में गली नंबर तीन में अपने मकान में अकेला ही रहता है। जानकारी के अनुसार कल्याण नगर के रहने वाले राजवीर सिंह ने अपने पड़ोसी जोगिंद्र सिंह को अपने घर के अंदर गाय के साथ दुराचार करते हुए देख लिया। यह गाय बाहर घूम रही थी और जोगिंद्र सिंह उसे पकड़ कर अपने घर ले गया। जोगिंद्र सिंह की इस हरकत पर राजवीर सिंह ने उसके कमरे के बाहर ताला लगा दिया और पुलिस को सूचित किया। एएसआई विजेंद्र व हेड कांस्टेबल कुलदीप की टीम मौके पर गई और घर का ताला खोलकर आरोपी को पकड़ लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। गाय का मेडिकल करवाया जा रहा है। कीर्तिनगर पुलिस चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed