फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Car collided with a tree, five including a child died in Sirsa

Haryana: सिरसा में हादसे में बच्ची सहित पांच श्रद्धालुओं की मौत, मेले से लौट रही तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई

Mon, 02 Jan 2023 04:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Jan 2023 04:05 PM IST
सार

दोपहर करीब 2.30 बजे खारिया मेले से लौट रही तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। सभी लोग गांव खारिया से रानियां के मैहनाखेड़ा में घर लौट रहे थे। हादसे की शिकार कई हिस्सों में बंटी कार।

विज्ञापन
Car collided with a tree, five including a child died in Sirsa
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

हरियाणा के सिरसा के रानियां थाना क्षेत्र के गांव खारियां में डेरा बाबा मुंगानाथ के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण हादसे में मैहनाखेड़ा गांव निवासी कार सवार दो माह की बच्ची सहित पांच श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों में तीन महिलाएं थीं। कार सवार युवती और युवक घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पेड़ से टकराने के बाद कार के परखचे उड़ गए। 

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर करीब 2.30 बजे गांव खारियां स्थित लगे मेले में डेरा बाबा मुंगानाथ के दर्शन करके श्रद्धालु मैहनाखेड़ा लौट रहे थे। कार को विक्रम (18) चला रहा था। मैहनाखेड़ा से करीब एक किलोमीटर पहले ही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कीकर के पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में विक्रम, 50 वर्षीय महिला पार्वती पत्नी भलाराम, 65 वर्षीय सरस्वती पत्नी गिरधारी लाल, 22 वर्षीय शबनम पुत्री अशोक कुमार और उसकी दो माह की बच्ची आरती की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार 20 वर्षीय संदीप पुत्र अशोक कुमार, 25 वर्षीय बनती पुत्री हेतराम गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और मामले की सूचना रानियां थाना पुलिस को दी । रानियां थाना प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि पांचों के शवों को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed