फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   canel, crop, sirsa

नहर टूटने से 50 एकड़ फसल पानी में बही

Fri, 19 Jul 2019 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
canel, crop, sirsa
नहर टूटने के बाद पेड़ लगाकर रोकते किसान। - फोटो : Sirsa
ओटू से आने वाली एनजीसी नहर के बांध कमजोर होने व नहर में पानी अधिक आने के कारण रानियां शहर के समीप पूर्व की ओर टूट गई। किसानों की 5 घंटे की कड़ी मशक्त के बाद नहर को बांधा गया। लेकिन जब तक नहर बंधी तब तक किसानों की 50 एकड़ फसल पर पानी फिर गया था। इस मौके पर किसानों ने कहा कि सिंचाई विभाग की लापरवाही व प्रशासन की बेरूखी के कारण ही नहर टूटी है। उन्होंने कहा कि नहर में पानी आए काफी समय हो गया है और नहर के बांध भी उतने मजबूत नहीं है, जो पानी को मजबूती के साथ रोक सकें। जैसे ही घग्घर में पानी आया तो विभाग के कर्मचारियों ने नहर में पानी छोड़ दिया। विभाग द्वारा पानी पूरी मात्रा में छोड़ा गया। लेकिन नहर के बांध कमजोर थे। जैसे ही नहर में पूरा पानी छोड़ा गया तो कमजोर बांध की जगह नहर टूट गई। किसान खेतों में काम रहे थे तो वे जल्दी से बांध का बांधने के लिए भागे और पड़ोस के किसानों को सूचना दी और विभाग को भी सूचना दी गई। ओटू हैड से पानी को बंद कर दिया गया और सिंचाई विभाग के एसडीओ सुधीर अपनी टीम लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed