फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Camp for change in PPP, somewhere the portal is closed and officials did not reach anywhere

Sirsa News: पीपीपी में बदलाव के लिए कैंप, कहीं पोर्टल बंद तो कहीं नहीं पहुंचे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Camp for change in PPP, somewhere the portal is closed and officials did not reach anywhere
परिवार पहचान पत्र में बदलाव करवाने के लिए नगर परिषद कार्यालय में बैठे पात्र। - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां ठीक करने के लिए शनिवार को प्रशासन ने जिलेभर में 350 स्थानों पर शिविर लगाए, लेकिन अव्यवस्था के चलते पात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कहीं पोर्टल बंद रहा तो कहीं अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे। दोपहर तक इंतजार करने के बाद पात्र बिना त्रुटियां ठीक करवाए ही लौट गए। कई केंद्रों पर तो कर्मचारी भी मौजूद नहीं थे।
जिला प्रशासन की ओर से 10, 11, 16, 17 व 18 दिसंबर तक परिवार पहचान पत्र में गलतियों को ठीक करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके लिए शहर में करीब 11 स्थान और सभी गांवों में एक- एक केंद्र बनाया गया है। पहले दिन ही पात्रों को परेशानी उठानी पड़ी और बैरंग लौटना पड़ा, क्योंकि किसी केंद्र पर पोर्टल ही नहीं चला तो किसी केंद्र पर मुख्य अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे। इसके कारण आईडी ही नहीं चल पाई।
विज्ञापन

किसी की आय अधिक, तो किसी का नाम व जन्म तिथि है गलत
शहर के नगर परिषद में भी परिवार पहचान पत्र में गलतियों को ठीक करने के लिए केंद्र बनाया गया है। यहां सुबह नौ बजे ही शिकायतकर्ता पत्र व अन्य दस्तावेज लेकर कार्यालय में पहुंचना शुरू हो गए। केंद्र में पहुंचे लोगों ने बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दिखा रखी है। इसके कारण उन्हें राशन कार्ड सहित अन्य कई कार्ड कट गए हैं। कई लोगों के नाम में बदलाव करने और जन्म तिथि गलत किए जाने के कारण पेंशन सहित अन्य समस्याएं भी आ रही हैं। इसे ठीक करवाने के लिए वह एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्तिनगर : दोपहर साढ़े 12 बजे तक नहीं पहुंचा कोई भी कर्मचारी
शहर के कीर्तिनगर स्थित राजकीय स्कूल में परिवार पहचान पत्र में बदलाव करने के लिए केंद्र बनाया गया। दोपहर साढ़े 12 बजे तक यहां पर कोई भी कर्मचारी कार्य करने के लिए नहीं पहुंचा। केंद्र पर पहुंची राजरानी, सुरेंद्र कुमार, गुलजारी लाल, महेंद्र, दीपक शर्मा ने बताया कि उन्हें कीर्तिनगर स्थित स्कूल में कैंप लगने की जानकारी मिली थी। लेकिन दोपहर तक कोई भी कर्मचारी कार्यालय में नहीं पहुंचा है और केंद्र को ताला लगा हुआ था। इसके कारण उन्हें सुबह से इंतजार करना लौटना पड़ा।
परिवार पहचान पत्र में गलती को ठीक करवाने के लिए शिविर में पहुंचे थे। यहां पर पोर्टल न चलने के कारण पत्र में कोई बदलाव नहीं हो पाया। दिव्यांग होने के कारण उन्हें आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -दीपक शर्मा, सिरसा।
परिवार पहचान पत्र में गलतियों को ठीक करवाने के लिए शिविर में पहुंचे हैं। यहां पर पोर्टल बंद होने की जानकारी मिली। कई कर्मचारी निजी केंद्रों पर परिवार पहचान पत्र में बदलाव करने की बात कह रहे हैं। कैंप लगने के बाद भी उनकी आईडी में बदलाव नहीं हो पा रहा है। - रतनलाल, वार्ड नंबर 15

वर्जन
परिवार पहचान पत्रों में गलतियों को ठीक करने के लिए कैंप लगाया गया था। पहला दिन होने के कारण कई स्थानों पर पोर्टल नहीं चल पाया। करीब दो घंटे के बाद स्थिति सामान्य हो गई। पांच दिनों तक परिवार पहचान पत्र में बदलाव किया जाएगा। जिन भी लोगों के परिवार पहचान पत्र में गलती है वे कैंप में पहुंचकर गलतियों को ठीक करवा सकते हैं। - डॉ. आनंद कुमार शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed