फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   By-election: voting for councilor in ward number 29 today

उपचुनाव : वार्ड नंबर 29 में पार्षद के लिए मतदान आज

Sat, 26 Dec 2020 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
By-election: voting for councilor in ward number 29 today
मतदान केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम\। - फोटो : Sirsa
नगर परिषद के वार्ड नंबर 29 में पार्षद के उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा। प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शनिवार को मतदान केंद्र में ईवीएम मशीनें और मतदाता सूची सहित पोलिंग पार्टियों को भेजा दिया गया। वहीं देर शाम उपायुक्त प्रदीप कुमार और एसडीएम जयबीर यादव ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बता दें कि मतदान के लिए पांच बूथ बनाए गए हैं, जिसके लिए करीब 45 पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। साथ ही एक कंपनी को रिजर्व रखा गया है। वार्ड में चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें भाजपा से अंजली मेहता, कांग्रेस समर्थित राखी मौर्या, हलोपा समर्थित निशा बजाज तथा निर्दलीय सुषमा मल्होत्रा शामिल हैं। वहीं रविवार को होने वाले वार्ड नंबर 29 में पार्षद के लिए उपचुनाव का एसडीएम डॉ. जयबीर यादव ने मतदान केंद्र का जायजा लिया और चुनाव में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। चुुनाव के लिए प्रशासन की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल को मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान का समय सुबह साढ़े सात से शाम साढ़े पांच बजे तक रखा है। किसी प्रकार के बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए मतदान पर धारा 144 लागू की गई है जो 30 दिसंबर को मतगणना पूरी होने तक जारी रहेगी। धारा-144 के तहत मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने, आग्नेयस्त्र, तलवार, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जैली, गंडासा, चाकू व अन्य घातक हथियार रखने और लेकर चलने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। मतगणना का कार्य 30 दिसंबर को होगा। प्रशासन ने मतगणना के लिए नगर परिषद कार्यालय को निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद ज्ञानो देवी के निधन के बाद खाली हुआ था पद
भाजपा पार्षद ज्ञानो देवी के अप्रैल में निधन के बाद यह पद खाली हो गया था। उनके निधन के बाद अब भाजपा ने उनकी पुत्रवधू अंजली मेहता को चुनाव में उतारा है। पिछली बार ज्ञानो देवी ने सुषमा मल्होत्रा को 122 वोटों से हराया था। वार्ड में करीब 4200 वोट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed