फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   By-election: 2769 voters cast their vote, creating ruckus by accusing them of buying votes

उपचुनाव : 2769 मतदाताओं ने किया मतदान, वोट खरीदने का आरोप लगाकर किया हंगामा

Sun, 27 Dec 2020 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
By-election: 2769 voters cast their vote, creating ruckus by accusing them of buying votes
मतदान केंद्र में वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करतीं महिलाएं। - फोटो : Sirsa
वार्ड नंबर 29 के पार्षद पद के लिए उपचुनाव रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। हालांकि मतदान के दौरान केंद्र और बाहर उम्मीदवारों के समर्थकों में थोड़ी बहुत गहमागहमी हुई। शाम साढ़े पांच बजे तक 64.35 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 4073 मतदाताओं में से 2769 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में भाजपा की ओर से अंजनी मेहता, हलोपा से निशा बजाज, कांग्रेस से राखी मौर्य, निर्दलीय सुषमा मल्होत्रा चुनाव में खड़ी है। मतगणना 30 दिसंबर को नगर परिषद कार्यालय में होगी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 29 के पार्षद पद के लिए उपचुनाव के मद्देनजर रविवार को स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह साढ़े 7 बजे मॉक पोल के उपरांत शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। एसडीएम जयवीर यादव व डीएसपी आर्यन चौधरी ने सभी मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान प्रक्रिया व कानून व्यवस्था का जायजा लिया। बूथ पर पुरुषों व महिलाओं की अलग-अलग कतार बनाई गई तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर भी रखी गई। मतदान प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों ने पीपीई किट पहने थे। सुबह करीब 11 बजे पोलिंग बूथ के अंदर एक पार्टी कार्यकर्ता द्वारा अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने का प्रचार करने पर मौके पर मौजूद उम्मीदवार ने उसे मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

साढ़े तीन बजे हुआ हंगामा, डीएसपी ने समझाया
दोपहर साढ़े तीन बजे कांग्रेसी नेता होशियारी लाल शर्मा, नवीन केडिया, युवा नेता गोकुल सेतिया व भाजपा कार्यकर्ताओं ने हलोपा नेताओं पर सरेआम वोट खरीदने के आरोप लगाए। नवीन केडिया ने कहा कि हलोपा नेता एक पार्षद के चुनाव में वोट खरीद रहे हैं। वैसे नेता अपने आप को संतों के भगत कहते हैं, लेकिन सिरसा का ऐसा कोई चुनाव नहीं होता, जिसमें ये नेता वोट के लिए पैसा न देते हों। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार सुषमा के समर्थकों ने हलोपा के खिलाफ नारेबाजी की। जिससे कि माहौल एक बार तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद डीएसपी आर्यन चौधरी ने उन्हें शांत करवाया। डीएसपी ने कहा कि यदि किसी को आपत्ति हैं तो वे निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दें। इसके बाद हालात सामान्य हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी व एसपी ने किया दौरा
नगर परिषद वार्ड नंबर 29 के उप चुनाव डीसी प्रदीप कुमार एवं एसपी भूपेंद्र सिंह ने राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, कानून व्यवस्था और सुविधाओं की जानकारी ली। उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि सिरसा नगर परिषद वार्ड नंबर 29 के उपचुनाव की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। उप चुनाव में 64.35 प्रतिशत मतदान हुआ, 2769 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 1549 पुरुष तथा 1220 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

हलोपा पर वोट खरीदने के आरोप लगाकर नारेबाजी करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।

हलोपा पर वोट खरीदने के आरोप लगाकर नारेबाजी करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed