{"_id":"61bcd7554507b75d813ee17b","slug":"buses-of-all-routes-will-be-evacuated-from-maharana-pratap-chowk-markets-will-also-be-one-way-from-monday-sirsa-news-hsr6196832198","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराणा प्रताप चौक से सभी रूटों की बसों की होगी निकासी, सोमवार से बाजार भी होंगे वन वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराणा प्रताप चौक से सभी रूटों की बसों की होगी निकासी, सोमवार से बाजार भी होंगे वन वे
विज्ञापन
बाल भवन के समक्ष पहुंची बस को दूसरी तरफ लौटाते यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार करने को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। अधिकारियों ने करीब 10 दिन के मंथन के बाद शुक्रवार से बदलाव कर दिया। शहर के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। अब जहां एक ओर बाजारों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है, वहीं दूसरी ओर बसें भी शहर के बीच में नहीं आएंगी। सोमवार को बाजारों का रूट भी वन-वे किया जाएगा। कूड़ा एकत्र करने वाले डंपिंग प्वाइंटों को खत्म करके अस्थायी पार्किंग बनाई जाएगी ताकि वाहन बाजार में ना जाएं।
डीसी अनीश यादव और एसपी डॉ. अर्पित जैन ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए फैसला किया। करीब 10 दिन से मंथन चल रहा है। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने पिछले हफ्ते शहर के बाजारों और मुख्य मार्गों का निजी कार से निरीक्षण भी किया था। शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त अनीश यादव ने एसपी डॉ. अर्पित जैन, एसडीएम जयवीर यादव, डीएससी धर्मवीर, ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, नगर परिषद ईओ संदीप मलिक सहित अन्य अधिकारी के साथ बैठक की। बैठक के दौरान एसपी ने नए रोड मैप, पार्किंग व्यवस्था, बाजारों में पीली पट्टी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में रोड मैप तैयार किया गया। जिसके बाद यातायात थाना प्रभारी ने शहर के आंबेडकर चौक से होकर गुजरने वाले सभी रूटों की बसों के रूट को डायवर्ट कर दिया। अब सभी बसें अब हिसार रोड के महाराणा प्रताप चौक से होते हुए दूसरे मार्गों तक पहुंचेंगी। रूट डायवर्ट करने संबंधित पुलिस की ओर से आंबेडकर चौक, परशुराम चौक, गोल डिग्गी चौक व डबवाली चौक व लालबत्ती चौक, सांगवान चौक पर खड़े होने वाले यात्रियों को लाउड स्पीकर से जानकारी दी जा रही है। ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ा।
अब इस रूट से होकर गुजरेंगी सभी रूटों की बसें
- डबवाली और कालांवाली रूट : डबवाली जाने वाली बसें बस स्टैंड से हिसार रोड के महाराणा प्रताप चौक से होते हुए सदर थाना के समक्ष से बरनाला रोड होते हुए बाईपास रोड से डबवाली रोड तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन
- नोहर भादरा: इस रूट की बसें शहर के हिसार रोड से कंगनपुर रोड से होते हुए सतनाम चौक तक पहुंचेंगी।
- ऐलनाबाद, रानियां: इस तरफ जाने वाली बसें हिसार रोड के महाराणा प्रताप चौक से होते हुए सदर थाना के समक्ष से बाबा भूमण शाह चौक से डबवाली रोड से बाईपास की तरफ रानियां रोड की तरफ जाएंगी।
सोमवार से वन-वे होंगे सभी बाजार
-शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए अब सोमवार से हिसारिया बाजार, सदर बाजार वन होगा।
-रोडी बाजार में चार पहिया वाहनों की नौ एंट्री रहेंगी।
-शहर के परशुराम चौक से वाहन चालक बाजार में एंट्री कर सकेंगे और शहीद भगत सिंह चौक से घंटाघर चौक होते हुए सरकुलर रोड की तरफ पहुंच सकेंगे।
-शहर के सदर बाजार में डाकघर की तरफ से वाहन चालक एंट्री कर सकेंगे और सुभाष चौक से होते हुए नोहरिया बाजार की तरफ वाहन चालक जा सकेंगे।
-सरकूलर रोड से रोड़ी बाजार में चार पहिए वाहन चालकों की नो एंट्री रहेगी।
इन स्थानों पर बनाए गए है अस्थायी पार्किंग प्वाइंट
शहर के डाकघर से समक्ष बन डंपिंग प्वाइंट को हटाने के बाद यहां पर अस्थायी पार्किंग, सदर थाना भवन में, मोहंता मार्केट में स्थित स्कूल में और रोड़ी बाजार स्थित ट्रेड टावर मार्केट में अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। वहीं शहर के बस स्टैंड के समक्ष बन डंपिंग प्वाइंट को हटाने के बाद यहां पर वाहनों को रोकने के लिए पार्किंग बनाई जा रही है। जिससे बस स्टैंड के समक्ष जाम की स्थिति नहीं बन पाएगी।
नगर परिषद ने कर्मचारियों और उपकरणों की रखी प्रशासन के समक्ष मांग
नियमों में बदलाव करने के साथ ही शहर के अब सभी डंपिंग प्वाइंट हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिसके बाद नगर परिषद ने डंपिंग प्वाइंटों के लिए अतिरिक्त 40 कर्मचारी और कचरा उठाने के लिए 25 ट्रैक्टर ट्रॉलियों की मांग की है। इन ट्रॉलियों के माध्यम से सभी स्थानों के कूड़े का उठान किया जाएगा। जिससे शहर में गंदगी नहीं फैल सकेगी।
शहर में बनी रही जाम की स्थिति
शुक्रवार को भी दिनभर शहर में जाम की स्थिति बनी रही। शहर के ओवरब्रिज, आंबेडकर चौक, सांगवान चौक और सरकुलर रोड पर दिनभर वाहन रेंगते हुए नजर आए। हालांकि वाहनों को निकलाने के लिए यहां पर पुलिस कर्मचारी भी तैनात किए गए है। वहीं एसपी ने नगर परिषद अधिकारियों को शहर की बंद पड़ी सभी ट्रैफिक लाइटों को शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं।
शहर के आंबेडकर चौक से होकर गुजरने वाली सभी बसों के रूटों को डायवर्ट किया गया है। हिसार रोड के महाराणा प्रताप चौक से होते हुए सभी बसों की आवाजाही होगी। सोमवार से बाजारों को भी वन वे किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती की जा रही है।
-इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा

ओवरब्रिज पर वाहनों का लगा लंबा जाम। - फोटो : Sirsa