फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bulls fight transfarmer fall, 20 hours electricity effected

सांडों की लड़ाई में गिरा ट्रांसफार्मर, 20 घंटे बिजली गुल

Mon, 08 May 2017 12:43 AM IST
amarujala/Sirsa
amarujala/Sirsa Updated Mon, 08 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bulls fight transfarmer fall, 20 hours electricity effected
सांडों की लड़ाई में खंबे से गिरा बिजली का ट्रांसफार्मर।
शहीदां गुरुद्वारे के पास शनिवार देर शाम डिंग रोड पर दो सांड आपस में लड़ते हुए बिजली के खंभों से टकरा गए जिससे खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई। इसके चलते पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। करीब 20 घंटा तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


    एक ओर जहां बेसहारा पशु विशेषकर सांड हादसों का सबब बनते जा रहे हैं। सांडों की लड़ाई में हमेशा से नुकसान होता आया है। शहीदंा गुरुद्वारे के निकट शनिवार देर शाम डिंग रोड पर दो सांड आपस में लड़ते हुए बिजली के खंभे से टकरा गए जिससे खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई। ऐसे में दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगाें ने रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। ट्रांसफार्मर गिरने की सूचना दुकानदारों ने बिजली निगम के कर्मचारी को दी। उन्होंने आकर मौका देखा।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि इससे 20 घंटे तक बिजली बाधित रही। इस कारण लघु उद्योग और दुकानदारों को गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली निगम के कर्मचारी बिजली आपूर्ति सामान्य करने में लगे हुए थे। इस संबंध में बिजली निगम डिंग रोड के एसडीओ निरंजन सिंह ने कहा कि बिजली आपूर्ति शीघ्र सामान्य कर दी जाएगी ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed