फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bullion Market is down

सराफा बाजार की चमक पड़ी फीकी

Wed, 04 Nov 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bullion Market is down

इस बार त्योहारी सीजन में सर्राफा बाजार में चमक देखने को नहीं मिल रही है। हालांकि सोने-चांदी के रेट पहले से कम हैं फिर भी खरीददारों की संख्या बढ़ने का नाम नहीं ले रही।

विज्ञापन


शोरूमों के संचालकों द्वारा तरह-तरह की स्कीमें शुरू की गई हैं। धन तेरस और दिवाली को लेकर लोगों ने पूजा के चांदी की खरीददारी शुरू कर दी है।

बड़े शोरूमों को छोड़ दें तो ज्वैलरी की दुकानों पर ग्राहकों की कमी ही दिखती है। हालांकि बड़े शोरूमों के संचालक बिक्री बढ़ने की भी बात कर रहे हैं पर फसलें खराब होने के कारण इस बार त्योहारी सीजन में सर्राफा बाजार के ठंडा रहने की आशंका है।
विज्ञापन


धन तेरस व दिवाली से पूर्व सोने व चांदी की खरीददारी काफी बढ़ जाती है। इस मौके को भुनाने के लिए  शोरूम संचालकों ने कई प्रकार की स्कीमें शुरू की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबवाली रोड स्थित तनिष्क शोरूम के मैनेजर अभिनव अरोड़ा ने बताया कि फेस्टिवल सीजन को लेकर हम आठ हजार रुपये के डायमंड और एक तोला सोने की खरीद पर 200 मिली की सोने का सिक्का उपहार के तौर पर ग्राहक को दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार एसबीआई कार्ड पर खरीददारी करने पर पांच प्रतिशत और अधिकतम तीन हजार रुपये की छूट भी दी जा रही है।

अरोड़ा ने बताया कि अक्षय तृतीय के उपलक्ष्य में दो लाख या इससे अधिक कीमत के डायमंड की खरीद पर 20 प्रतिशत की छूट शुरू की गई है।

साथ ही सोने की जांच के लिए निशुल्क सुविधा दे रहे हैं। दिवाली और अक्षय तृतीय पूजा के लिए चांदी के सिक्के भी बेचे जा रहे हैं।

इसी प्रकार पुरानी कमेटी वाली गली स्थित रूप ज्वैलर्स के संचालक देशकमल सोनी ने कहा कि इस बार गत वर्ष की तुलना में सोने के रेट कम हैं फिर भी खरीदारी कम हो रही है।

अब त्योहारों पर चांदी के सिक्के, मूर्तियों व बर्तनों की बिक्री अधिक होगी। लोग अक्षय तृतीय या दिवाली पर खरीददारी शुभ मानते हैं। पूजा के लिए लोगों ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है।

फसलें खराब होने का असर सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

परशु राम चौक स्थित शिव शक्ति ज्वैलर्स के संचालक मनोज सोनी ने बताया कि सोने के रेट 26 से 27 हजार रुपये के बीच हैं फिर भी ग्राहकों की कमी है।

उनके पास ग्रामीण ग्राहकों का काम ज्यादा है इसलिए इस बार रौनक नहीं है। अब तो शादी-विवाह के लिए हर लोग आभूषण बनवा रहे हैं। मंदी का असर सर्राफा बाजार पर पड़ना स्वाभाविक है।

लोग मंदी में नहीं करना चाहते इंवेस्टमेंट
मंदी में लोग इंवेस्टमेंट नहीं करना चाहते। कम होते रेट को देखकर लोग और ज्यादा मंदी का इंतजार करने लगते हैं। इस बार सोने व चांदी के रेट कम होने के बावजूद खरीददारी कम कर रहे हैं।

किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर है जिससे सोने व चांदी की खरीददारी पर असर दिखाई पड़ रहा है। दिवाली और अक्षय तृतीय पर बाजार में रौनक होने का अनुमान है।
राधेश्याम सोनी, हुडा कंपलेक्स सिरसा

सोने व चांदी के रेट कम है इस लिए थोड़ा बहुत तो खरीददारी अवश्य करेंगे। पूजा के लिए चांदी के सिक्कों की खरीददारी हर वर्ष करती हूं, इस वर्ष भी करूंगी।

पिछली बार जो सिक्के खरीदे थे उनको इस बार पूजा में प्रयोग करेंगे और जो अब खरीदेंगे उनको अगले साल दिवाली की पूजा के लिए प्रयोग किया जाएगा।
कंवलजीत कौर

दिवाली की पूजा के लिए चांदी के सिक्के और मूर्तियों खरीदते हैं। सभी ज्वैलर्स की दुकानों पर रेडीमेड मिल जाती हैं इसलिए पहले से आर्डर देने का कोई फायदा नहीं। हां खरीदारी तो जरूर करेंगे, भले थोड़ी करें।

तानिया

रेडीमेड आता है माल
ज्वैलरी का काम करने वाले सौरभ सोनी ने बताया कि यहां पर 90 प्रतिशत से अधिक माल रेडीमेड आता है इसलिए अब ग्राहक भी पहले नहीं आते। सभी दुकानदार अपनी-अपनी क्षमता अनुसार सोने व चांदी की खरीददारी एक या दो सप्ताह पूर्व ही कर लेते हैं। पुराने सिक्कों का यहां प्रचलन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed