फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bullet was fired to kill the young man due to rivalry, police registered a case against four named and one other

Sirsa News: रंजिश के चलते युवक को मारने के लिए चलाई गई थी गोली, पुलिस ने चार नामजद व एक अन्य के खिलाफ दर्ज किया केस

Thu, 23 Jan 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 23 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bullet was fired to kill the young man due to rivalry, police registered a case against four named and one other
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। ऑटो मार्केट में मंगलवार शाम को हुई फायरिंग की घटना को खुलासा हो गया है। इस संबंध में गांव शाहपुर बेगू निवासी रणजीत सिंह उर्फ जीता ने शहर थाना में शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया कि रंजिश के चलते उसको मारने के इरादे से गोली चलाई गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद व एक अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में रणजीत सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। कुछ समय पहले उसकी गुरसिमरन सिंह उर्फ गुरी, सेवक सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी गांव नकोड़ा सिरसा, जसपाल उर्फ मान निवासी एमसी कॉलोनी सिरसा व साहिल निवासी गांव दड़बा के साथ कहासुनी हुई थी। इस कारण उक्त लोग की उसकी साथ रंजिश है। रणजीत ने बताया कि 20 जनवरी को जब वह सिरसा कोर्ट में पेशी भुगतने गया था, तब वहां पर गुरसिमरन व सेवक सिंह ने उसके साथ हाथापाई व गाली गलौज की। यह से वह अपना बचाव करते हुए यहां से निकल गया।
विज्ञापन

रणजीत ने बताया कि 21 जनवरी को वह अपने साथी सुनील व सुखदेव सिंह निवासी शाहपुर बेगू के साथ अपनी कार का काम करवाने के लिए ऑटो मार्केट गया था। जब वे फौजी सर्विस स्टेशन के पास पहुंचे तो सामने से दो कारें आईं। कार सेवक सिंह, गुरसिमरन सिंह, जसपाल, साहिल व एक अन्य युवक नीचे उतरा। उक्त सभी के पास पिस्तौल व तेजधार हथियार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सेवक सिंह बोला कि आज रणजीत बच के नहीं जाना चाहिए। सेवक ने उसे मारने की नीयत से पिस्तौल से गोली चला दी। गोली कार का शीशा तोड़कर छत से निकल गई। रणजीत का कहना है कि इसके बाद वह अपने बचाव के लिए अपनी कार सवार होकर भाग गया। रणजीत का कहना है कि उक्त लोगों से उसे व उसके परिवार को खतरा है। इस संबंध में उसने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed