फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   budget for sirsa

Sirsa News: गुलाल सा बिखरेगा विकास...पराली से बिजली बनाने के लगेंगे उद्योग, किन्नू प्रोसेसिंग प्लांट देगा जिले को गति

Mon, 02 Mar 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 02 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
budget for sirsa
गांव बकरियावाली के किंन्नू के बाग़ की फ़ाइल फोटो
- सक्षम फंड से सिरसा में नये उद्योगों को मिल सकती है गति
विज्ञापन

- खाद्य पदार्थों की जांच को लेकर विशेष लैब होगी स्थापित
- सोलर टयूबवेल कनेक्शनों की जिले में बड़ी मांग, नये सिस्टम से मिलेगी राहत
- पैक्स सोसायटियां भ्रष्टाचार को सरकार जल्द से करेगी खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बजट में जिले की किन्नू की पैदावार के लिए प्रोसेसिंग प्लांट को इस साल शुरू करने की घोषणा हुई है। वीटा मिल्क प्लांट में इसका बनना फाइनल हो चुका है। पराली प्रबंधन की दिशा में सुधार होने पर अब बिजली बनाने के प्रोजेक्ट सिरसा में लगेंगे। इससे बिजली के संकट को दूर किया जा सकेगा। वहीं, पराली की समस्या जड़ से खत्म होगी।
किसानों को मजबूती देने की दिशा में सोलर एनर्जी पर सरकार ने फोकस किया है। रानियां, कालांवाली, डबवाली में बड़े स्तर पर सोलर टयूबवेल कनेक्शन की मांग है। अब किसानों को सोलर कनेक्शन मिलने में आसानी होगी। वहीं, टयूबवेल कनेक्शन पर सोलर सिस्टम लगाने का किसानों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

बजट में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए लैब विकसित करने की घोषणा हुई है। यह घोषणा प्रगतिशील किसानों, धान व्यापारियों आदि के लिए बेहद कारगर होगी। इससे उत्पादों की गुणवत्ता की जांच किसान करवा पाएंगे और बाजार में उतारने में उन्हें लाभ मिलेगा। पैक्स सोसायटी को जीवंत करने की दिशा में सरकार का कदम सराहनीय है। पैक्स को सरकार का समर्थन मिलने से इनमें पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार खत्म होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाणियों में लोगों की समस्या होगी खत्म
ढाणियों में बिजली सुविधा मुहैया को लेकर किसान धरना-प्रदर्शन करते रहते हैं। बजट में सरकार ने इन किसानों को 1 से तीन किलोवाॅट तक के सोलर सिस्टम सस्ती दरों पर मुहैया करवाने का निर्णय लिया है। इससे गांव के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को फायदा होगा।
कोट्स

सरकार का बजट अच्छा रहा है। बिजली से चल रहे ट्यूबवेलों पर सोलर लगाने की योजना बहुत अच्छी है, लेकिन यह किसानों को बहुत महंगा पड़ेगा। रानियां क्षेत्र में भूमिगत पानी का स्तर 175 फीट से 225 फीट तक गहरा है। इसके लिए कम से कम 35 हॉर्स पावर की मोटर चलाने की जरूरत पड़ती है। इतनी बड़ी मोटर को चलाने के लिए सोलर पैनलों का सिस्टम बड़ा चाहिए। ट्यूबवेलों पर बिजली कनेक्शन की जगह सोलर लगाने से पर्यावरण व किसान दोनों को ही फायदा होगा और सस्ता भी रहेगा।
- छिंद्रपाल सिंह, प्रगतिशील किसान रामपुर थेड़ी। फोटो, 41
प्रदेश सरकार का सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम से हटाकर अलग निगम बनाने का फैसला बहुत ही सराहनीय है। इससे किसानों को बिजली विभाग के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। सोलर एनर्जी का अलग निगम बनने से किसानों को कनेक्शन जल्द मिलेंगे और उनके एरिया की बिजली संबंधी समस्याएं भी जल्द हल होगी।
- नवतेज सिंह, किसान बणी। फोटो,42

खेल इंडिया सेंटर खोलने से जिले के खिलाड़ियों को फायदा होगा। अनुभवी कोच उन्हें तैयार करेंगे। खिलाड़ियों को डाइट, ड्रेस किट, अनुशासन, खेलों की नियमावली के साथ तैयार किया जा सकेगा। केंद्र सरकार की चलाई जा रही खेल इंडिया खेल मुहिम के इन सेंटरों में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय, एशियन व अंतरराष्ट्रीय खेलों में खेलने का मौका मिलेगा। इसे युवाओं को सही दिशा मिलेगी और वे नशे जैसी बुराई से दूर रहेंगे।
- कोच संपत सिंह, खेल इंडिया खेल। फोटो, 43
सरकार ने खेलों की ओर अच्छा ध्यान दिया है। सरकार की योजना के अनुसार मैदान में सिंथेटिक ट्रैक बनाने से खिलाड़ियों को फायदा होगा। यह इंटरनेशनल स्तर का ट्रैक होता है। इस पर मौसम का कोई फर्क नहीं पड़ता। बरसात के मौसम में भी धावक इस पर दौड़ की तैयारी कर सकता है। सिंथेटिक ट्रैक बनने से खिलाड़ी नेशनल व इंटरनेशनल स्तर की तैयारी कर पाएंगे।
- जतिन खिलेरी, एथलेटिक्स कोच घोड़ावाली। फोटो, 44
नगर परिषद में पार्षदों को आपात कालीन फंड की सुविधा देना सरकार का सराहनीय कदम है। कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिसका समाधान तुरंत प्रभाव से करना होता है। इस फंड से अब पार्षदों को ऐसे हालात को कंट्रोल करने की ताकत मिलेगी।
-मोनिका सर्राफ, वार्ड पार्षद। 45
कोट्स
बजट में किसान, मजदूर, युवा, महिला और उद्यमियों के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है। युवाओं के लिए नवाचार योजनाएं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित पहल और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के प्रावधान रोजगार सृजन में सहायक होंगे।
- यतीन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष फोटो- 13
कोट्स
बेगू रोड स्थित मिल्क प्लांट परिसर में तीन एकड़ भूमि पर किन्नू जूस प्लांट स्थापित किया जाएगा। किसानों को अपने उत्पाद का बेहतर मूल्य मिलेगा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे सिरसा की पहचान कृषि आधारित उद्योग के रूप में और मजबूत होगी।
- डॉ. विनोद स्वामी, हरियाणा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष। फोटो- 21
शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट में 15 फीसदी की वृद्धि की गई है। इससे यह लगभग 22,296 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 25,640 करोड़ रुपये हो जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीकी शिक्षा के लिए नई कक्षाएं शुरू की जाएंगी, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शामिल होगा। यह पाठ्यक्रम 9वीं कक्षा से शुरू होगा और बाद में 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा तक विस्तारित किया जाएगा। छात्राओं को 1 लाख की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। सरकारी स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं और डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना मजबूत पहल है।
- चमन भारतीय, शिक्षक, राजकीय मॉडल स्कूल अनाज मंडी। फोटो- 22

बजट में शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है। सीएमश्री स्कूलों की शुरुआत के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और समावेशी अवसर प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। साथ ही, अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना से नवाचार और तकनीकी कौशल को नई दिशा मिलेगी। यह बजट शिक्षा को सशक्त और भविष्य उन्मुख बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
- डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा। फोटो- 23
बजट में महिलाओं को वाहन खरीद पर वित्तीय रियायत देते हुए एक प्रतिशत तक टैक्स में छूट प्रदान करना सरकार का सराहनीय और दूरदर्शी कदम है।
- डॉ. नीलम, असिस्टेंट प्रोफेसर चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा । फोटो- 24
सरकार का उद्योग बढ़ावा निर्णय स्वागत योग्य है। ग्रामीण हाट मंडियों से किसानों को सीधा बाजार मिलेगा, जिससे उपभोक्ताओं तक ताजा माल पहुंचेगा। पानी शुल्क में राहत से आम परिवारों की बचत बढ़ेगी और बाजार में खर्च करने की क्षमता मजबूत होगी।
- लवली तनेजा, व्यापारी। फोटो- 29

500 वर्गगज तक के घरों को 10 किलोलीटर फ्री पानी मिलना मध्यम वर्ग के लिए राहत है। सालाना 28 करोड़ रुपये की बचत का असर स्थानीय खरीदारी पर दिखेगा। उद्योग बढ़ने से रोजगार बढ़ेंगे और कपड़ा व्यापार को भी फायदा होगा।
- विकास जैन, व्यापारी। फाेटो- 31
सिरसा जोन में उद्योग स्थापित होने से निर्माण गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे हार्डवेयर और बिल्डिंग मटेरियल की मांग बढ़ेगी। पानी-सीवरेज के 140 करोड़ रुपये सरचार्ज माफी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
- विक्की मोंगा, व्यापारी। फोटो- 32



23 लाख घरों को सीधा लाभ मिलना बड़ी बात है। पानी बिल में राहत से घरों का मासिक बजट संतुलित होगा। जब आम आदमी की बचत होगी तो बाजार में खरीदारी भी बढ़ेगी।
- तेज प्रकाश, व्यापारी। फोटो- 33

सरकार का फैसला व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था दोनों के लिए सकारात्मक है। ग्रामीण हाट से महिलाओं और छोटे उद्यमियों को भी सीधा मंच मिलेगा। पानी-सीवरेज सरचार्ज माफी से परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी, जिसका असर छोटे व्यापार पर भी पड़ेगा।
- प्रदीप रातुसरिया, व्यापारी। फोटो- 34
नशे को लेकर नहीं दिखा बजट में कुछ खास
सरकार प्रस्तुत बजट में नशा मुक्ति को लेकर कोई ठोस प्रावधान दिखाई नहीं देता। सिरसा जिले में खासकर रोड़ी क्षेत्र में युवाओं में नशे की लत चिंताजनक बनी हुई। उम्मीद थी कि इस दिशा में कोई विशेष योजना सरकार बनाएगी। लेकिन बजट में इस दिशा में कोई कदम देखने को नहीं मिला। यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।

-ग्रामीण जसपाल सिंह, रोड़ी। फोटो- 39
बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की घोषणाएं तो की गईं पर नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव पर स्पष्ट नीति नजर नहीं आई। रोड़ी क्षेत्र में नशे के बड़े बुरे हालात हैं। इस दिशा में सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए था। मुख्यमंत्री तक को यहां की स्थिति से अवगत करवाया गया था। सरकार को विशेष अभियान चलाकर युवाओं को इस बुराई से बचाने की पहल करनी चाहिए थी।
- ग्रामीण हरजिंदर सिंह, रोड़ी। फोटो- 38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed