फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Brothers forced him to commit suicide, case registered

Sirsa News: सालों ने किया था आत्महत्या के लिए मजबूर, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Brothers forced him to commit suicide, case registered
सिरसा। सुमित के आत्महत्या मामले में एक वीडियो से नया मोड़ आ गया। आत्महत्या करने से पहले यह वीडियो सुमित ने अपने मोबाइल से बनाई थी। उक्त वीडियो में सुमित ने अपने दो सालों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वीरवार को वीडियो के आधार पर शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


वीरवार दोपहर को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। थेहड़ मोहल्ला निवासी 31 वर्षीय सुमित सिरसा रोड़ी बाजार में एक कपड़े की दुकान में काम करता था। चार माह पहले उसकी शादी गांव तेजाखेड़ा निवासी सरबजीत कौर उर्फ सीरत से शादी हुई थी। सरबजीत कौर तीन माह की गर्भवती है। कुछ दिन पहले सुमित सरबजीत कौर को उसके मायके छोड़कर आया था। मंगलवार को भी सरबजीत कौर मायके में ही थी। सुमित की मौत की सूचना मिलते ही वह अपने दो भाईयों के साथ ससुराल पहुंची।
विज्ञापन


पत्नी सरबजीत कौर का कहना है कि मंगलवार शाम को सुमित का उसके पास फोन आया था। दोनों के बीच सामान्य बातें हुई थी। शहर थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने आरोपी बॉबी व जग्गू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान ही पता चल पाएगा कि आरोपी सुमित को किस वजह से धमका रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पत्नी से मिलने ससुराल गया था सुमित
शुरुआती जांच में पता चला है कि सुमित रविवार को अपने ससुराल गांव तेजाखेड़ा में गया था। वहां पर अपनी पति और चाचा ससुर से मिला था। इसके बाद वह अपने घर आ गया। यहां आने के बाद मंगलवार रात को उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरू में सभी इसे सामान्य तौर पर आत्महत्या ही मान रहे थे, लेकिन सुमित के फोन में एक वीडियो उसके छोटे भाई प्रिंस के हाथ लग गई। इसके बाद इसी वीडियो को आधार मानकर छोटे भाई प्रिंस ने वीरवार सुबह पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया। बयान में प्रिंस ने सुमित की आत्महत्या के लिए उसके साले बॉबी और जग्गू को जिम्मेदार ठहराया है। प्रिंस का आरोप है कि आरोपियों ने सुमित को धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed