फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Brother's car falling into canal while going to meet his sister, driver saved

Sirsa News: अपनी बहन से मिलने जा रहे भाई की नहर में गिरी कार, चालक बचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:04 AM IST
विज्ञापन
Brother's car falling into canal while going to meet his sister, driver saved
कालांवाली। गांव देसूमलकाना में सोमवार को एक कार भाखड़ा नहर में जा गिरी। हादसे में चालक हरजीत सिंह निवासी गांव मिठड़ी की जान बच गई। नहर में पानी कम होने के कारण वह किसी तरह बाहर आ गया। घटना के बाद आस-पास के लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि भाखड़ा नहर पर पुल का निर्माण हो रहा है। इसको लेकर प्रशासन ने अस्थायी तौर पर पुल बनाया हुआ है। यह पुल बहुत खतरनाक है। अस्थायी पुल पूरी तरह से जर्जर हालत में है और पुल की रेलिंग टूटी हुई है। बार-बार अवगत करवाने के बावजूद भी प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन

चालक हरजीत सिंह ने बताया कि वह पुरानी गाड़ियों की खरीद-बेच का काम करता है। वह सुबह अपनी बहन से मिलने के लिए रामां पंजाब में जा रहा था। जैसे ही वह पुल पार करने लगा, तब उबड़पन के कारण कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। पानी कम होने के कारण वह कार की खिड़की खोलकर रेलिंग के सहारे नहर से बाहर आ गया। घटना के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर कड़ी मशक्कत से कार को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमजन को हो रही है काफी परेशानी

बता दें कि गांव देसूमलकाना का भाखड़ा नहर का पुल हरियाणा व पंजाब से आवागमन का मुख्य रास्ता है। इस पुल से रोजाना गांव देसूमलकाना, कालांवाली, तलवंडी साबो, रामां, बठिंडा सहित कई जगहों के सैंकड़ों लोग आवागमन करते हैं। अस्थायी पुल बिल्कुल टूटा हुआ है।



घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी, आमजन के विरोध के बाद लौटे

घटना के बाद नहरी विभाग के एसडीओ राजेंद्र खरब, जेई प्रवीण कुमार, जेई कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि भाखड़ा नहर पर करीब सवा 3 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण होना है, जोकि जुलाई 2024 तक पूरा होना है। वहां पर लगे दो पेड़ों के कारण नहर के किनारे दीवार बनाने में दिक्कत आ रही है। वह वन विभाग को लिख भी चुके हैं। इसके बाद लोगों ने अधिकारियों को लोह वाले पुल पर ले गए हाथ से लोहे को मोड़कर दिखाते हुए विरोध जाहिर किया। ग्रामीणों ने कहा कि अस्थायी पुल को भी प्रशासन ढंग से बना सकता था। ग्रामीणों के विरोध के बाद अधिकारी व कर्मचारी मौके से चले गए। इसके अलावा ग्रामीणों ने पूर्व विधायक बलकौर सिंह को भी खरी-खरी सुनाई और कहा कि उन्हें आमजन की समस्याओं का पता नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed