{"_id":"68890e6f17da0fb14308a5e5","slug":"brother-in-law-cuts-sister-in-laws-neck-with-an-axe-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1004-141670-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटी, गिरफ्तार
विज्ञापन
डबवाली। गांव सुकेराखेड़ा में सोमवार रात को भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी देवर संजय को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। बताया जाता है कि आरोपी ने स्वयं ही डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बताया कि उसने अपनी भाभी को मार डाला।
डबवाली सदर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के भाई सुरजीत सिंह निवासी गंगा के बयान पर आरोपी संजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
दोपहर को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। गांव सुकेरा खेड़ा स्थित ढाणी में रहने वाले गुरमेश का अपनी पत्नी राममूर्ति से लंबे समय से विवाद चल रहा था। राममूर्ति अकेली अलग घर में रह रही थी। आरोपी देवर संजय ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि सोमवार रात करीब 9 बने राममूर्ति घर में अकेली थी और उसके घर का दरवाजा बंद था।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोपी संजय उसके घर पहुंचा और उसने दरवाजा खटखटाया। जब राममूर्ति ने गेट खोला तो तुरंत संजय ने राममूर्ति के सिर पर कुल्हाड़ी मारी। इसके बाद वह नीचे गिर गई और तड़पकर चीखने-चिल्लाने लगी। इसके तुरंत बाद ही आरोपी ने उसकी गर्दन पर भी कुल्हाड़ी मार दी, जिससे राममूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे देख लिया।
देवर पहले बोला- मुझे नहीं पता
पड़ोसियों ने घटना की सूचना सरपंच बहादुर सिंह को दी। इसके बाद सरपंच ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने मौके पर आकर देखा तो घर की चौखट के पास ही महिला का शव लहूलुहान पड़ा था। इसके बाद पुलिस उस ढाणी में गई, जिसमें संजय रहता था। पुलिस ने जब उससे पूछा कि तेरी भाभी के साथ क्या हुआ तो संजय ने कहा- मुझे नहीं पता। पुलिस उसे पूछताछ के लिए चौकी ले गई। वहां पूछताछ में उसने राममूर्ति की हत्या की बात कबूल कर ली। इस दौरान उनसे यह भी बताया कि उसने हत्या में इस्तेमाल की कुल्हाड़ी भी ढाणी से करीब 100 मीटर दूर दूसरी ढाणी में छिपा दी है।
पत्नी पर लगाया था दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने का आरोप
गुरमेश और संजय के पास गांव में करीब आठ एकड़ जमीन है। करीब 10 साल पहले पति गुरमेश ने पत्नी राममूर्ति पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने के आरोप लगाकर उसे अपने से अलग कर दिया था। वह तब से एक ढाणी में रह रही थी। उसके दो बच्चे हैं, जो गुरमेश के साथ ही रहते हैं। गुरमेश अपने छोटे भाई संजय के साथ दूसरी ढाणी में रहता है।
पति पर जमीन देने का दबाव बना रही थी राममूर्ति
राममूर्ति कोई नौकरी नहीं करती है, इसलिए वह अपने पति से खर्चा या उसके नाम में जमीन करने का दबाव बना रही थी, लेकिन गुरमेश ने उसे कुछ नहीं दिया। इस मामले में गांव में कई पंचायत हो चुकी थीं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद से यह मामला कोर्ट में भी चल रहा है। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ।
किसी काम से गांव में गया हुआ था गुरमेश
सुकेराखेड़ा के सरपंच बहादुर सिंह ने बताया कि गुरमेश ने राममूर्ति को कोई जमीन नहीं दी थी। वह अपना पेट पालने के लिए गाय पालती थी और उसका दूध बेचकर खर्चा चलाती थी। गुरमेश गांव में किसी काम के लिए आया हुआ था। पीछे से संजय ने घटना को अंजाम दे दिया। राममूर्ति का मायका गंगा गांव में है।