फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bpl rasan card,sirsa

शहर में बीपीएल राशन कार्ड के लिए पहुंचे सात हजार आवेदन, सर्वे का कोई निर्देश नहीं

Tue, 16 Jul 2019 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
bpl rasan card,sirsa
नगरपरिषद की सीएमएमयू शाखा में बीपीएल कार्ड के आवेदन जांचती हुई कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
शहर में बीपीएल कार्ड बनाने के लिए नगरपरिषद के पास करीब सात हजार आवेदन पहुंचे हैं। हालांकि सरकार ने शहरी क्षेत्र में बीपीएल सर्वे को लेकर अभी कोई दिशा निर्देश नहीं दिए। कुछ दिनों पहले नगर परिषद की सिटी मिशन मैनेजमेंट यूनिट के पास स्थानीय शहरी निकाय विभाग की ओर से 22 आवेदन आए थे। सिरसा नगर परिषद की सिटी मिशन मैनेजमेंट यूनिट ने इसका सर्वे किया जिसमें से केवल चार ही आवेदक बीपीएल राशन कार्ड के लिए योग्य पाए गए। लेकिन ये आवेदन पुराने थे।
विज्ञापन

नगरपरिषद सिरसा के पास एडीसी कार्यालय से करीब 3300 बीपीएल राशन कार्ड के आवेदन फार्म पहुंचे हैं। ये आवेदन लोगों ने शहरी क्षेत्र के निवासियों ने एडीसी कार्यालय में किए थे। लेकिन इनके सर्वे को लेकर नगरपरिषद सिरसा के पास कोई दिशा निर्देश नहीं है। हालांकि जून और जुलाई महीने में ही नगरपरिषद के पास करीब 3700 आवेदन ओर आ गए है। ऐसे में नगरपरिषद के पास अब तक करीब सात हजार आवेदन फार्म पहुंच गए है। लेकिन सरकार की ओर से अभी तक शहरी क्षेत्र में बीपीएल राशन कार्ड का सर्वे करवाने का कोई निर्देश नहीं आया।
विज्ञापन

डबवाली में 569 आवेदन में से 499 केस ट्रेस ही नहीं हुए
सिरसा नगर परिषद के पास करीब 22 ने आवेदन किया था। लेकिन सर्वे में केवल चार ही योग्य पाए गए। बाकी 16 के घरों में फ्रिज और दो पहिया वाहन मिले। दो केस अनट्रेस मिले। डबवाली में करीब 569 आवेदन आए। जिसमें से 26 ही सही पाए गए। 44 अयोग्य पाए गए। 499 केस ट्रेस ही नहीं हुए। रानियां में 258 ने आवोदन किया, इसमें से 31 के ओवदन सही पाए गए। जबकि 179 अयोग्य पाए गए और 48 अनट्रेस थे। ऐलनाबाद में 339 मामले आए। इसमें से 22 योग्य पाए गए। 292 केस अयोग्य और 25 केस अनट्रेस मिले। कालांवाली शहरी क्षेत्र में करीब 859 ने आवेदन किया। इसमें से 82 योग्य मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हमारे पास पहले आवेदन मुख्यालय से आन लाइन आए थे और इनका सर्वे करने के निर्देश थे। लेकिन अब जो बीपीएल के लिए आवेदन आ रहे हैं, उनके सर्वे के लिए कोई निर्देश नहीं है। आवेदन जरूर लिए जा रहे हैं।
जतिन गोयल, सीएमएमयू, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed