फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bookie arrested for betting on IPL match in Sector 20

Sirsa News: सेक्टर 20 में आईपीएल मैच में सट्टा लगवाता बुकी गिरफ्तार

Fri, 04 Apr 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 04 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bookie arrested for betting on IPL match in Sector 20
सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले एक बुकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर के सेक्टर-20 के मकान नंबर 153 से बुकी चला रहा था। आरोपी की पहचान नीतीश शर्मा, निवासी शिव मंदिर वाली गली बेगू रोड सिरसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई शिकायत में एएसआई सुखदीप सिंह ने बताया कि वीरवार रात पुलिस गश्त के दौरान किसान चौक पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि सेक्टर 20 के मकान नंबर 153 में क्रिकेट सट्टेबाजी की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने सर्च वारंट प्राप्त कर मौके पर छापा मारा। इसी दौरान पुलिस को एक युवक लैपटॉप पर जेड-अकाउंट पर सट्टे का हिसाब करते मिला।
विज्ञापन

लैपटॉप पर ही कोलकाता व हैदराबाद के बीच आईपीएल का लाइव मैच चल रहा था। पूछताछ में आरोपी नीतीश शर्मा ने बताया कि वह क्रिकेट बुकी का कार्य कमीशन पर करता है। उसका मालिक बंटी डीजे निवासी लेखराज वाली गली सिरसा है। जो उसे यूजर और पासवर्ड देता है। जांच अधिकारी सुखदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर लैपटॉप, एक मोबाइल व चार्जर बरामद किया है। आरोपी नीतीश शर्मा व बंटी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13ए, 3, 67 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed