{"_id":"60a93f268ebc3e6dc26f91f0","slug":"blood-donation-camp-sirsa-news-rtk609622829","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कारण नहीं लग रहे रक्तदान शिविर, ब्लड बैंकों में आने लगी रक्त की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के कारण नहीं लग रहे रक्तदान शिविर, ब्लड बैंकों में आने लगी रक्त की कमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल के कारण बीते दो माह से रक्तदान शिविर न लगने के कारण ब्लड बैंकों में रक्त की कमी आने लगी है। शिविर न लगने के कारण शिव शक्ति ब्लड बैंक के पास एक सप्ताह का ही स्टॉक शेष बचा है। शिव शिक्त ब्लड बैंक के पास 199 थैलीसीमियां के मरीज है और ऑपरेशन व इमरजेंसी होने पर लोग रक्त लेने के लिए पहुंचते हैं। ब्लड की कमी होने के कारण अब लोगों से रक्तदान की मांग की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ रेडक्रास और डेरा सच्चा सौदा ब्लड बैंक के पास अभी प्राप्त मात्रा में स्टॉक पड़ा है लेकिन पहले के मुकाबले कम है। जिले में रेडक्रॉस सोसायटी और शिव शिक्त ब्लड बैंक की ओर से बीते तीन वर्षों में 547 रक्तदान शिविर लगाएं गए हैं जिसमें 72040 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ है। कोरोना के दौरान अब गांवों व शहर में रक्तदान शिविरों का आयोजन नहीं हो पा रहा। ऐेसे में कई रक्तदाता इच्छा अनुसार केंद्रों पर पहुंचकर रक्तदान भी कर रहे हैं।
रेडक्रास सोसायटी द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर
वर्ष, शिविर, यूनिट एकत्र
2018-19, 127, 26555
2019-20, 241, 32093
2020-अब तक, 179, 13392
ब्लड बैंक, मौजूदा स्टॉक उपलब्ध
रेडक्रास: 200 यूनिट
डेरा सच्चा सौदा: 300 यूनिट
शिव शक्ति ब्लड बैंक: 200 यूनिट
ऑपरेशन और इमरजेंसी होने पर पड़ती है रक्त की आवश्यकता : रेडक्रास के पास 500 यूनिट, शिव शिक्त ब्लड बैंक के पास 1000 यूनिट और डेरा सच्चा सौदा ब्लड बैंक के पास 5000 हजार यूनिट रक्त रखने की क्षमता है लेकिन रक्तदान शिविरों का आयोजन न होने के कारण सभी ब्लड बैंकों में पहले के मुकाबले कम रक्त उपलब्ध है। मौजूदा समय में रेडक्रास के पास 200 यूनिट, डेरा सच्चा सौदा के पास 300 यूनिट और शिव शक्ति ब्लड बैंक के पास 200 यूनिट रक्त उपलब्ध है। हालांकि ब्लड बैंकों क्षमता अनुसार जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवा रहे हैं। वहीं आठ सामाजिक संस्थाओं की ओर से रक्तदान शिविर लगाने के लिए आवेदन भी किए हैं। कोरोना के दौरान कोई कर्मचारी इसकी चपेट में न आए इसके कारण रक्तदान शिविरों का आयोजन नहीं किया जा रहा है।
डेरा सच्चा सौदा ब्लड बैंक के पास है डोनर : डेरा सच्चा सौदा ब्लड बैंक के पास खुद के डोनर होने के कारण बैंक में रक्त की कमी नहीं है। बैंक की ओर से हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के कई जिलों में जरूरतमंदों तक रक्त पहुंचाया जाता है। वहीं डेरा सच्चा सौदा ब्लड बैंक सुपरवाइजर विनोद कुमार ने बताया कि ब्लॉकों में सेवादारों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसके चलते हर रोज 60 से 70 यूनिट रक्त बैंक में पहुंच रहा है और 30 यूनिट की खपत हो रही है।
विज्ञापन
जरूरत अनुसार रेडक्रास ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध है। सभी ग्रुपों का रक्त बैंक में उपलब्ध है। जरूरत अनुसार जरूरतमंदों तक रक्त पहुंचाया जा रहा है। बैंक में अभी ब्लड की कमी नहीं है। -डॉ. अश्वनी शर्मा, कार्यकारी अधिकारी रेडक्रास सोसायटी।
शिविरों का आयोजन न होने के कारण शिव शक्ति ब्लड बैंक में एक सप्ताह का ही स्टॉक शेष बचा है। बैंक के साथ कई मरीज जुड़े हुए है। जिन्हें लगातार ब्लड की आवश्यकता पड़ती है। डोनर बैंक में पहुंच रक्तदान कर सकते हैं।
-आरएम अरोड़ा, डायरेक्टर, शिव शक्ति ब्लड बैंक।