फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Blockade from link roads to highways Block

Sirsa News: संपर्क मार्गों से लेकर राजमार्ग तक नाकेबंदी

Fri, 09 Feb 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 09 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Blockade from link roads to highways Block
रोडी में बेरिकेट लगाते हुए
सिरसा। किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। किसान नेताओं से लेकर लिंक रोड पर पुलिस नजर बनाए हुए है। कूच को लेकर गुप्तचर विभाग अधिकारियों को पल-पल की घटना से अवगत करवा रहा है, ताकि किसानों को दिल्ली कूच से रोका जा सके।
विज्ञापन

वहीं किसानों को जहां समझाने के लिए गांवों में बनाए गए ग्राम प्रहरियों का प्रयोग पुलिस प्रशासन कर रहा है। ताकि किसानों को आंदोलन से जुड़ने से रोका जा सके। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है। प्रशासन का कहना है कि पंजाब व उसके साथ लगते हरियाणा के एरिया से बड़े स्तर पर किसान 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे। इसलिए प्रशासन की ओर से उन सभी संभावित रास्तों पर नाकेबंदी की जा रही है, जो एनएच 9 से कहीं न कहीं लिंक होते हैं। ग्रामीण एरिया के लिंक रोड पर भी नाकेबंदी पुलिस की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं किसान आंदोलन को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है। जिससे सभी तरह की परिस्थिति को कंट्रोल किया जा सके। किसान आंदोलन को लेकर पुलिस ने हर नाके पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ और सभी वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव खैरेकां में अवरोधक लगाने का कार्य जारी
सिरसा शहर के नजदीक लगते गांव खैरेकां के घग्गर पुल को पार कर किसान आगे बढ़ सकते हैं। इसलिए इस पुल पर विशेष रूप से पुलिस ने अवरोधक वहां पर रखवाए हैं। अवरोधक व जर्सी बेरियर पुल के पास रखवा दिए गए है। वहीं पुलिस भी 24 घंटे इस नाके पर मुस्तैद है। शुक्रवार को पुलिस बल नाके लगाकर चेकिंग करती नजर आई। यहां तक की पुल वन वे करके बेरिकेडिंग की तैयारी करती पुलिस नजर आई। रास्तों को पुरी तरह से ब्लॉक करने के लिए खाली ट्रक की बॉडी सड़क किनारे रखी हुई है। जिससे पुल को पुरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। ताकि कोई किसान वाहन लेकर आगे नहीं बढ़ सके।


रोड़ी, कालांवाली और डबवाली में नाकेबंदी जारी
डबवाली, कालांवाली, रानियां व रोड़ी एरिया सभी में नाकेबंदी का पुलिस कर रही है। पुलिस ने सभी लिंक रास्तों पर गश्त बढ़ा दी है। किसानों की यूनियन व उसके कार्यकर्ताओं पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। शुक्रवार को पुलिस की ओर से गांव के लिंक रोड पर बेरिकेड्स व जर्सी बेरियर लगाने का कार्य जारी रहा। पंजाब की सीमा के साथ लगते डबवाली में बड़े स्तर पर पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था की है। बठिंडा रोड पर बेरिकेड्स, जर्सी बेरियर और अन्य मेटिरियल पुलिस ने जमा कर दिया है। ताकि किसानों को वहीं पर रोका जा सके। वहीं रोड़ी के मुख्य चौक पर बेरिकेड्स रखने का काम जारी है। क्रेन के माध्यम से अस्थायी दीवार बनाकर रास्ते को बंद किया जाएगा। जिससे की किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed