फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Block level art festival results released, 12 students selected for district level

Sirsa News: खंडस्तरीय कला उत्सव का परिणाम जारी 12 विद्यार्थियों का जिलास्तर के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Block level art festival results released, 12 students selected for district level
सिरसा।खंड स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का परिणाम बनाते हुए निर्णायक मंडल सदस्य। विभाग
सिरसा। खंडस्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें 12 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं। अब ये विद्यार्थी जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर तक हिस्सा लेंगे। अनाज मंडी स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शनिवार को खंडस्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें सिरसा खंड के 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें 12 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस उत्सव में निजी व राजकीय विद्यालय के विद्यार्थी पहुंचे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में शास्त्रीय व लोक संगीत, वाद्य वादन, शास्त्रीय व लोक नृत्य, थिएटर (माइम व स्टोरीटेलिंग), विजुअल आर्ट्स (2डी व 3डी) और पारंपरिक खिलौने व क्राफ्ट जैसी विधाएं शामिल रहीं। जिला स्तर के विजेता विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस दौरान कर्मजीत कौर, करुण, गीतिका, दलजीत संधू, कुलविंद्र सिंह, नवप्रीत, सोनिया, त्रिप्ता, नेहा सचदेवा, बहादुर सिंह ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस प्रकार रहे परिणाम

- हरिनायत, डीपीएस सिरसा, क्लासिकल वोकल म्यूजिक सोलो, प्रथम

- खुशी, सया व आलिया वोमा, विवेकानंद बाल मंदिर सीसे स्कूल, वोकल फॉक ग्रुप, प्रथम

- हिमांशु, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, वाद्ययंत्र म्यूजिक स्ट्रींग सोलो, प्रथम

- ज्ञान सिंह, वाद्ययंत्र म्यूजिक, परकशन सोलो, प्रथम

- इशिका, वाद्ययंत्र म्यूजिक, मेलोडिक सोलो, प्रथम

- नेहा, लक्षिता, श्रेया, क्लासिकल डांस सोलो, विवेकानंद बाल मंदिर सीसे स्कूल, प्रथम

- नीरज, जयप्रकाश, सूरज, अविनाश, राजकीय सीसे स्कूल, फॉक डांस ग्रुप, प्रथम

- नैतिक, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, थियेटर माइम, प्रथम

- गुरकीरत, सरदार निशान सिंह राजकीय स्कूल भावदीन, विजुअल आर्ट 2डी सोलो, प्रथम

- मुस्कान, राजकीय सीसे स्कूल, कोटली, विजुअल आर्ट 3डी सोलो, प्रथम

- कुलविंद्र, समरीत, सरदार निशान सिंह राजकीय स्कूल भावदीन, स्वदेशी खिलौने और खेल / स्थानीय शिल्प समूह, प्रथम

- पारंपरिक कहानी कहने वाला समूह, सरदार निशान सिंह राजकीय स्कूल भावदीन, प्रथम

-----------------


कला उत्सव विद्यार्थियों को अपनी कला निखारने और मंच पर प्रस्तुत करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास जगाते हैं और शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को भी नई दिशा देते हैं। --- कृष्ण कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सिरसा।

---------------

कला उत्सव ब्लॉक स्तर से शुरू होकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचता है। यह कार्यक्रम बच्चों को अपनी कला को पहचानने, परखने और उसे उच्च स्तर पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। हर वर्ष इस उत्सव के माध्यम से अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी आगे बढ़ते हैं और जिले का गौरव बढ़ाते हैं। --- सुनील कुमार, नोडल अधिकारी, कला उत्सव सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article