{"_id":"9105a8bfa642c35b7828fbedddf1966f","slug":"blackmaling-of-low-quality-s-sweets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से बीडी में छुपाकर लाई जा रही घटिया मिठाई पकड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से बीडी में छुपाकर लाई जा रही घटिया मिठाई पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता के बावजूद भी पंजाब से घटिया किस्म की मिठाईयां डबवाली में बिकने के लिए पहुंच रही हैं। सरेआम मिठाई को बीडी-सिगरेट के बीच रखकर लाया जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को सीआईडी ने एक गाड़ी का पीछा करते हुए 30 किलोग्राम बर्फी पकड़ी। जिसे खोया बर्फी कहकर डबवाली में सप्लाई किया जाना था।
सीआईडी को पिछले कुछ समय से मुखबरी मिल रही थी कि पंजाब के जिला बठिंडा से घटिया स्तर की मिठाई बिकने के लिए डबवाली पहुंच रही है। सीआईडी ने जाल बिछाते हुए बठिंडा से डबवाली तक अपने मुखबिर बैठा दिए। जैसे-जैसे गाड़ी डबवाली की ओर बढ़ती रही सीआईडी उसे ट्रेप करती रही।
विज्ञापन
सीआईडी को गच्चा देने के प्रयास में शनिवार को संबंधित व्यक्ति ने गाड़ी मालवा बाईपास की ओर लेजाने की अपेक्षा मुख्य चौक की ओर बढ़ा दी। सीआईडी ने योजना बदलते हुए उसका पीछा शुरू कर दिया। शहर थाना को क्रॉस करने के बाद चौटाला रोड़ पर जैसे ही गाड़ी एक प्लाईवुड शॉप पर रूकी तो तालाशी ली।
विज्ञापन
बीडी में छिपाकर रखी गई बर्फी के बंद डिब्बे बरामद कर लिए गए। सूचना पाकर मौका पर एसएमओ एमके भादू, सिविल अस्पताल सिरसा से केमिकल इग्जामिनर बृजलाल मौका पर पहुंचे। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की। हिरासत में लिए गए युवक ने अपनी पहचान बठिंडा निवासी योगेश के रूप में करवाते हुए बताया कि बर्फी का वजन 30 किलोग्राम है।
जिसे उसने जैतो मंडी से 120 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा है। वह इसे सिरसा के नजदीक स्थित गोगामेडी में ले जा रहा था। वहां वह रेहड़ी लगाता है। एक बर्फी का पीस उसने पांच से 10 रुपये में बेचना था। एक किलोग्राम में करीब 40 पीस बर्फी आती है। मौका पर उपस्थित केमिकल इग्जामिनर बृजलाल ने उपरोक्त बर्फी के सैंपल ले लिए। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
जिला बठिंडा बना गढ़
मार्केट में खोया बर्फी का भाव 320 रुपये प्रति किलो है। सूजी बर्फी का मूल्य करीब 150 रुपये प्रति किलो है। पंजाब में खोया बर्फी के नाम पर बेची जाने वाली बर्फी को 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जा रहा है। जबकि सूजी बर्फी के नाम पर परोसी जा रही बर्फी भी घटिया किस्म की है।
औने-पौने दाम में इसे बेचा जा रहा है। जिला बठिंडा इसका गढ़ बना हुआ है। प्रभाव साथ लगते हरियाणा के जिला सिरसा पर पड़ रहा है। सीआईडी की जानकारी पर विश्वास किया जाए तो अब तक कई क्विंटल घटिया स्तर की मिठाई डबवाली क्षेत्र में सप्लाई हो चुकी है। जो दीपावली के मौके पर परोसी जानी है। सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जाना है।
हलवाई की दुकान पर छापामारी
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीआईडी तथा पुलिस को साथ लेकर मलोट रोड़ पर एक दुकान पर छापा मारा। आरोपी ने उपरोक्त दुकान पर खोया बर्फी के नाम पर उपरोक्त बर्फी सप्लाई किए जाना उगला था।
वहां भी टीम को उपरोक्त बर्फी के साथ-साथ मिल्क केक पर संदेह हुआ। जब टीम ने मिल्क केक के बारे में पूछा तो दुकानदार ने कहा कि सूजी को अधिक जलाकर यह तैयार किया गया है। टीम ने उपरोक्त मिल्क केक के सैंपल भरे।
टैक्स चोरी करके लाया जा रहा था सामान
जिस गाड़ी में बीडी तथा अन्य सामान में छुपाकर घटिया स्तर की बर्फी लाई जा रही थी, उसी में भरा सामान बिना टैक्स अदा किए लाया जा रहा था। सूचना पाकर मौका पर सेल्स टैक्स विभाग के इंस्पेक्टर केके ढिल्लों तथा एईटीओ भाल सिंह मौका पर पहुंचे। बीडी के अतिरिक्त करीब 20 प्रकार का सामान बरामद करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
गाड़ी से काफी सामान बरामद हुआ है। जिसका टैक्स अदा नहीं किया गया है। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -केके ढिल्लों, इंस्पेक्टर, सेल्स टैक्स विभाग
शहर में खोया बर्फी के नाम पर घटिया स्तर की मिठाई सप्लाई करने का भंड़ाफोड़ हुआ है। जांच के लिए नमूनों को चंडीगढ़ स्थित फूड लेबोरेटरी में भेजा जाएगा। पकड़े गए बठिंडा निवासी योगेश के कहने पर मलोट रोड़ पर हलवाई हरिप्रकाश के छापामारी की गई है। वहां से मिल्क केक का नमूना लिया गया है। उपरोक् रमिठाई का केंद्र बिंदू जिला बठिंडा बना हुआ है। उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट दे दी गई है। -एमके भादू, एसएमओ, डबवाली