फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   black fungus 9 new case

ब्लैक फंगस के मिले नौ मरीज, 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत, रोकथाम के लिए 20 सदस्य टास्क फोर्स कमेटी का किया गठन

Mon, 24 May 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
black fungus 9 new case
जिले में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालांकि ब्लैक फंगस की रोकथाम के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग अभी भी इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार नहीं है। सोमवार को जिले में ब्लैक फंगस के नौ नए केस मिले जबकि ऐलनाबाद के 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, ब्लैक फंगस के इलाज के लिए बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने सरकारी और निजी अस्पतालों का चयन करने के लिए 20 सदस्यीय टॉस्क फोर्स का गठन किया है। जिले में अब तक कुल 48 मरीज बीमारी से पीड़ित पाए गए है इनमें से नौ मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में ब्लैक फंगस के नौ नए मरीज मिले। इनमें से सात मरीज सिरसा के तो दो दूसरे जिलों के हैं। वहीं, ऐलनाबाद के 52 वर्षीय व्यक्ति की ब्लैक फंगस की वजह से मौत हो गई। जिले के सरकारी अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों के मिलने के बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जा रहा है। वैसे काफी मरीजों का इलाज सिरसा के पांच निजी अस्पतालों में ही चल रहा है। मरीजों को इंजेक्शन और दवाइयां न मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण मरीज सीधा नागरिक अस्पताल में पहुंचते है।
विज्ञापन

उपायुक्त होंगे टॉस्क फोर्स के चेयरमैन
प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह के निर्देशों के बाद जिला में ब्लैक फंगस के महामारी पर अंकुश लगाने के लिए उपायुक्त प्रदीप कुमार जिला टास्क फोर्स के चेयरमैन होंगे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा ब्लैक फंगस रोगियों के इलाज के लिए महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा को अधिकृत किया गया है। इसके साथ-साथ जिला स्तर पर रोगियों के उपचार के लिए सरकारी व निजी अस्पतालों को भी चिन्हित किया जाएगा। टास्क फोर्स में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल, पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, सिविल सर्जन डॉ. मनीष कुमार, उप सिविल सर्जन कुलदीप गुरी, आईएमए की प्रधान व एसएमओ डॉ. अर्चना अग्रवाल, ईएनटी सर्जन डॉ. श्वेता डूडी, संदीप मुंजाल, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. महीप बंसल, फिजिशियन डॉ. जेके अग्रवाल, डॉ. गुरदीप शेरगिल, न्यूरोसर्जन डॉ. नीतिन वर्मा, रेडियो लॉजिस्ट डॉ. हरिंद्र गर्ग, डॉ. पंकज गर्ग, माइक्रो बॉयोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका यादव, सीनियर ड्रग कंट्रोलिंग ऑफिसर एनके गोयल, एनजीओ पदाधिकारी संजीव जैन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों का चयन करने के पश्चात मरीजों का इलाज शुरू किया जाएगा। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है। बीमारी पर काबू पाने के लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं।
-प्रदीप कुमार, उपायुक्त, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed