{"_id":"6a567eae4eac1a08b905d283","slug":"bke-demand-to-arrest-in-urea-found-in-factory-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161480-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आरोपियों की हो गिरफ्तारी नहीं तो फैक्टरी के समक्ष धरना देंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आरोपियों की हो गिरफ्तारी नहीं तो फैक्टरी के समक्ष धरना देंगे किसान
Tue, 14 Jul 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख।
ई-20 ग्रीन फ्यूल्स पर बीकेई के गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री व एसपी को भेजी शिकायत
ई-20 ग्रीन फ्यूल्स पर यूरिया दुरुपयोग, सरकारी चावल अनियमितता के आरोप
फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने मंगलवार को ई-20 ग्रीन फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने किसानों के लिए सब्सिडी वाले यूरिया खाद के कथित दुरुपयोग और सरकारी चावल की खरीद में अनियमितताओं का दावा किया। बीकेई और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में फैक्टरी में यूरिया खाद का बड़ा भंडारण पकड़ा गया था।
इसके आधार पर सदर थाना डबवाली में प्राथमिकी दर्ज हुई पर फैक्टरी मालिकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। औलख ने कहा कि सब्सिडी वाले यूरिया का औद्योगिक उपयोग हो रहा था। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की।
औलख ने यह भी आरोप लगाया कि ओपन मार्केट सेल्स स्कीम के तहत एफसीआई से इथेनॉल उत्पादन के लिए खरीदे गए हजारों मीट्रिक टन चावल को खुले बाजार में बेचा गया। कालांवाली एफसीआई गोदाम से उठाया गया चावल विभिन्न राइस मिलों और सैलरों में उतारा गया। ट्रक चालकों ने भी माल को अन्य स्थानों पर पहुंचाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
उच्चस्तरीय जांच की मांग और चेतावनी
बीकेई प्रदेशाध्यक्ष ने पूरे मामले की शिकायत हरियाणा के मुख्यमंत्री को भेजी है। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस अधीक्षक डबवाली को भी शिकायत पत्र सौंपा गया है। औलख ने चेतावनी दी कि यदि यूरिया मामले में गिरफ्तारी और चावल प्रकरण में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान एकता फैक्टरी के मुख्य द्वार पर धरना देगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस की होगी।