फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bjp,politcal,sirsa news

गोबिंद कांडा के गलियों का उद्घाटन करने के 24 घंटे में भाजपाइयों ने गंगाजल से जेसीबी का किया शुद्धिकरण

Sat, 10 Jul 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
bjp,politcal,sirsa news
हलोपा नेता गोबिंद कांडा द्वारा शुक्रवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बनने वाली सड़कों का उद्घाटन करवाया था, जिससे रोषित होकर भाजपाइयों की ओर से दोबारा से जेसीबी का गंगाजल से शुद्धिकरण कर उद्घाटन करवाया गया है। शनिवार को पार्षद सुनील बहल ने भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य चौटाला की उपस्थिति में नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सुनील बहल ने गंगाजल से जेसीबी का शुद्धिकरण किया।
विज्ञापन

सुनील बहल ने कहा कि बीते शुक्रवार को चुपचाप गोबिंद कांडा द्वारा वार्ड नंबर तीन में आकर उनके क्षेत्र में गलियों का शुभारंभ किया, जबकि सभी काम उन्होंने खुद लोगों की मांग के अनुरूप करवाए। उनके ऐसा करने से सकारात्मक माहौल में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह वार्ड में हुआ। शनिवार को कार्य शुरू करने से पहले सकारात्मक माहौल और अच्छे कार्य के लिए गंगाजल से शुरुआत की गई है। गोबिंद कांडा द्वारा उद्घाटन करने पर वार्ड के लोगों ने पार्षद सुनील बहल के पास जाकर आपत्ति जताई थी। वार्ड वासियों ने सुनील बहल से कहा कि गोबिंद कांडा ना कोई पार्षद है, ना कोई जनप्रतिनिधि फिर गलियों को उद्धाटन क्यों कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री सुरेंद्र आर्य, जिला महामंत्री अमन चोपड़ा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश पवार, हनुमान गोदारा, राजेश बाहरी, अमित बाबा व विकास धवन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed