फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   BJP government will be formed in Central Pradesh for the third time: Dr. Ashok Tanwar

केंद्र-प्रदेश में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : डाॅ. अशोक तंवर

Fri, 09 Feb 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 09 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed in Central Pradesh for the third time: Dr. Ashok Tanwar
सिरसा। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डाॅ. अशोक तंवर शुक्रवार को गांव माधोसिंघाना के राजकीय स्कूल में पहुंचे। डाॅ. अशोक ने गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पशु अस्पताल और गांव के जोहड़ का निरीक्षण किया। डाॅ. अशोक ने विद्यार्थियों से रूबरू होकर मिड डे मील का खाना भी चखा।
विज्ञापन

पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डाॅ. अशोक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसदीय चुनाव में 400 सीटों पर कमल खिलेगा। केंद्र और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। मनोहर लाल फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन

तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ जरूरतमंदों को राशन दिलाया है। अयोध्या में भगवान रामलला का मंदिर बनाकर पांच सदियों के स्वप्न को साकार किया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे डाॅ. अशोक अपने आवास के बाहर पार्टी के दीवार लेखन अभियान का आगाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.20 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि मेरिट के आधार पर युवाओं को नौकरियां दी जा रहीं हैं। प्रदेश में 1.20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। इनमें जिले के रिसालियाखेड़ा गांव के 38, नाथूसरी कलां के 16, खेड़ी गांव के पांच युवाओं सहित जिले के हजारों युवा लाभान्वित हुए हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से कुल 11,500 युवाओं को नौकरियां मिली हैं जबकि निजी क्षेत्र में करीब 32 लाख बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाया गया है। डॉ. अशोक ने कहा कि सरकारी नौकरी में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी मिल रही है। युवाओं का चयन होना खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed