{"_id":"5839d0e14f1c1b242413e1b2","slug":"bike-riding-miscreants-looting-of-jewelry-from-artisans","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने आभूषण कारीगर से की लूटपाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने आभूषण कारीगर से की लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। नोट बंदी के बाद से सिरसा में लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार हो रही वारदातों ने पुलिस के नाक में भी दम कर रखा है। शुक्रवार रात को बाइक सवार बदमाशों ने आभूषणों की सफाई करने वाले कारीगर से लूटपाट की। कारीगर ने भी बहादुरी का परिचय देते हुए बाइक को पीछे से पकड़कर शोर मचा दिया। इससे बदमाशों को बाइक छोड़कर मौके से भागना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।
जानकारी के अनुसार शहर की गली अरोड़ा सुनार वाली निवासी सैदल शेख आभूषणों की सफाई का कारीगर है। शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे सैदल शेख अपने घर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोका और हमला करके उसका मोबाइल छीन लिया। सैदल ने शोर मचाया और बाइक को पीछे से पकड़ लिया। शोर सुनकर जब लोग इकट्ठा होने लगे तो बाइक सवार बदमाश बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटनाक्रम के दौरान बदमाशों में से एक का मोबाइल मौके पर गिर गया, जबकि वे सैदलशेख का मोबाइल ले गए। लोगों ने घटना की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। सैदल शेख का बयान लेने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल में दर्ज नंबरों को ट्रेस कर रही है। बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बाइक नंबर के आधार पर पता लगाया जा रहा है कि बाइक किसके नाम से रजिस्ट्रेशन है। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि जल्द ही पुलिस बदमाशों की पहचान करके उन्हेें गिरफ्त में लेगी।