फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bijli nigam : employees strike

पदोन्नति में आरक्षण के रिवर्सन पर जताया रोष

Thu, 05 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 05 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bijli nigam : employees strike

बरनाला रोड स्थित 33 केवी सब स्टेशन में बुधवार को ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन एससी एसटी व बीसी कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों ने आरक्षण में पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों के रिवर्सन पर रोष जताया।

विज्ञापन


प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के प्रांतीय प्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश में एससी, एसटी व बीसी कर्मचारियों को आरक्षण में पदोन्नति देना उनका हक है। सरकार ने पहले पी राघवेंद्र कमेटी की रिपोर्ट को लागू करते हुए कर्मचारियों को पदोन्न्ति दी थी।
विज्ञापन


कमेटी की रिपोर्ट पर कोर्ट ने स्टे कर दिया। अब सरकार मजबूती से पक्ष रखने की बजाय कर्मचारियों का रिवर्सन कर रही है। कर्मचारी नेता बाबूलाल बप्पां, दलबीर सिंह सोढ़ी, बलबीर सिंह, अशोक कुमार व होशियार सिंह ने बताया कि कई विभागों के कर्मचारियों को रिवर्सन की मार पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम के कर्मचारियों पर भी तलवार लटक रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपना मजबूती के साथ कोर्ट में पक्ष कर स्टे को तुड़वाए।

उन्होंने कहा कि इस मसले को लेकर जल्द ही यूनियन के पदाधिकारी एक बैठक करेंगे। उसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मिला जाएगा।  इस मौके पर  उनके साथ सिंचाई विभाग और रोडवेज के एससी, एसटी व बीसी कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed