{"_id":"5ec8b22756f878e1a09c2ed6ebda33ad","slug":"bijli-nigam-employees-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पदोन्नति में आरक्षण के रिवर्सन पर जताया रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति में आरक्षण के रिवर्सन पर जताया रोष
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला रोड स्थित 33 केवी सब स्टेशन में बुधवार को ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन एससी एसटी व बीसी कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों ने आरक्षण में पदोन्नति पाने वाले कर्मचारियों के रिवर्सन पर रोष जताया।
विज्ञापन
प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के प्रांतीय प्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश में एससी, एसटी व बीसी कर्मचारियों को आरक्षण में पदोन्नति देना उनका हक है। सरकार ने पहले पी राघवेंद्र कमेटी की रिपोर्ट को लागू करते हुए कर्मचारियों को पदोन्न्ति दी थी।
विज्ञापन
कमेटी की रिपोर्ट पर कोर्ट ने स्टे कर दिया। अब सरकार मजबूती से पक्ष रखने की बजाय कर्मचारियों का रिवर्सन कर रही है। कर्मचारी नेता बाबूलाल बप्पां, दलबीर सिंह सोढ़ी, बलबीर सिंह, अशोक कुमार व होशियार सिंह ने बताया कि कई विभागों के कर्मचारियों को रिवर्सन की मार पड़ी है।
विज्ञापन
बिजली निगम के कर्मचारियों पर भी तलवार लटक रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपना मजबूती के साथ कोर्ट में पक्ष कर स्टे को तुड़वाए।
उन्होंने कहा कि इस मसले को लेकर जल्द ही यूनियन के पदाधिकारी एक बैठक करेंगे। उसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मिला जाएगा। इस मौके पर उनके साथ सिंचाई विभाग और रोडवेज के एससी, एसटी व बीसी कर्मचारी मौजूद थे।