फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bhakhda wave, three dead, Sirsa

भाखड़ा नहर में डूबने से तीन युवकों की मौत

Sat, 21 Jan 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 21 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bhakhda wave, three dead, Sirsa
भाखड़ा नहर में तीन डूबे - फोटो : bureau

उपमंडल के गांव खुईयां मलकाना के समीप गुजरने वाली भाखड़ा नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। शवों को भाखड़ा से निकालने के लिए शनिवार सुबह सिरसा से गोताखोरों को बुलाया गया। डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सदस्यों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद तीनों शवों को नहर से बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतकों के चाचा के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मृतकों की पहचान राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव ब्रह्मसर निवासी 19 वर्षीय प्रधान पुत्र रामूगर, 20 वर्षीय जयपाल पुत्र रामेश्वर, 18 वर्षीय लीलाधर पुत्र चूनागर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


तीनों युवक जिप्सम पीओपी पकाने का काम करते थे और नहर के किनारों से सफेदे के टूटे हुए पत्ते आदि एकत्रित करके ले जाते थे। 19 जनवरी को वे एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर पत्ते एकत्रित करने के लिए गांव से खुईयां मलकाना की तरफ आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद जब वह वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और खुईयां मलकाना पहुंचे। वहां नहर किनारे सफेदे के पत्तों से लदी उनकी पिकअप गाड़ी खड़ी मिली, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। उन्होंने इधर-उधर तीनों की काफी तलाश की और इस बाबत गांव के सरपंच और पुलिस को सूचित किया।

सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार वजीर सिंह, नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र, बाढ़ नियंत्रक विभाग के निरीक्षक रणजीत सिंह, सरपंच प्रतिनिधि संजय मेहता, थाना सदर के एएसआई राजा राम, एएसआई ताराचंद, हेड कांस्टेबल सुखचैन सिंह, सिपाही प्रभु राम के अलावा बाढ़ नियंत्रक विभाग के गोताखोर बुलाए गए।

इसके अतिरिक्त शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के गोताखोर रत्ताखेड़ा निवासी संदीप इन्सां और बिज्जुवाली निवासी जगदीश राय भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मिलकर नहर में तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव नहर से बरामद हुए और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।


पानी पीने के दौरान पैर फिसलने की आशंका
माना जा रहा है कि पानी पीने के दौरान किसी एक का पांव फिसल गया होगा और उसे बचाने के चक्कर में दूसरे भी नहर में गिर गए होंगे और डूबने के कारण तीनों की मौत हो गई। कार्रवाई कर रहे सदर थाना एएसआई राजा राम ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चाचा बनवारी लाल पुत्र श्योचंद के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed