Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Beware of those who double your money by giving greed: SP

लालच देकर पैसे डबल करने वालों से सावधान रहें : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Beware of those who double your money by giving greed: SP
डबवाली। पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर आईपीएस ने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि शेयर मार्केट में रातों-रात मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाने वालों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की इस युग में इंटरनेट ने हर क्षेत्र में अपने पांव पसार लिए हैं। आज के युग में हम कोई भी काम करने से पहले इंटरनेट का उपयोग करने के बारे में सोचते हैं।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि आप शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते है तो डिमैट अकाउंट के बिना शेयर या स्टॉक मार्केट में निवेश न करें। पुलिस अधीक्षक ने साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की नसीहत देते हुए कहा कि ट्रेडिंग करते समय थर्ड पार्टी एंड्रायड एप का इस्तेमाल न करें, क्योंकि साइबर ठग आपकी मेहनत की गाढ़ी कमाई को चुना लगा सकते हैं।
विज्ञापन


किसी अज्ञात स्रोत से पैसे भुगतान या प्राप्त करने के लिए कभी सहमत न हों। अब ज्यादातर अकाउंट होल्डर को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लिंक भेज कर शेयर ट्रेडिंग करने एवं रातों- रात मुनाफा कमाने का लालच देकर झांसे में फंसा रहे हैं। तकनीकी ज्ञान के साथ साथ साइबर ठगों की ओर से अपनाए जा रहे भिन्न भिन्न तरीकों से अपडेट रहना भी उतना ही आवश्यक है। अगर आप किसी साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं तो घबराएं नहीं, तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर काल करें व अपने नजदीकी थाना में जाकर साइबर हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed