{"_id":"5fe629f58ebc3e3fc3153045","slug":"better-work-being-done-in-the-direction-of-good-governance-in-the-state-ranjit-sirsa-news-rtk588025114","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सुशासन की दिशा में हो रहा बेहतर काम : रणजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सुशासन की दिशा में हो रहा बेहतर काम : रणजीत
विज्ञापन
लोगों को रजिस्ट्री पत्र सौंपते बिजली मंत्री रणजीत सिंह।
- फोटो : Sirsa
प्रदेश में सुशासन की दिशा में बेहतर कार्य हो रहा है। ई-सुविधाओं के मामले में प्रदेश देश में अग्रणी राज्य है। योजनाओं के ऑनलाइन होने से नागरिकों को पारदर्शी रूप से सीधा लाभ पहुंच रहा है।
यह बातें ऊर्जा एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कही, वे शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर बिजली मंत्री ने स्वामित्व योजना के तहत पांच गांव के 10 लाभार्थियों को रजिस्ट्री पत्र सौंपे। योजना के तहत जिला के 21 गांव को लाल डोरा मुक्त किया जा चुका है। चंडीगढ़ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऑनलाइन जुड़ते हुए सुशासन दिवस पर अपना संबोधन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ई-ऑफिस सहित कई पोर्टल व योजनाओं को लांच किया तथा स्वामित्व योजना के तहत लाभार्थियों को टाइटल डीड प्रमाण पत्र देते हुए उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि जगमग योजना के तहत पांच हजार से अधिक गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। बिजली की कोई कमी नहीं है। लाइन लोस जो पहले 34 प्रतिशत था, घटकर 17 प्रतिशत रह गया है। लाइन लोस कंट्रोल के मामले में प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए बिजली शेड्यूल में बदलाव किया जाएगा, इसके लिए मुख्यमंत्री से बात की है। उन्होंने कहा कि बिजली से संबंधित समस्याओं के लिए पोर्टल बनाया गया है, जहां पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दे सकता है। उन्होंने कहा कि उनका स्वयं का मोबाइल नंबर सार्वजनिक है, जिस पर किसी भी समय संपर्क करके अपनी शिकायत दे सकता है।
इस अवसर पर उपायुक्त प्रदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, एसडीएम जयवीर यादव, सिटीएम संदीप कुमार, सीएमजीजीए सुकन्या जर्नादन उपस्थित थे।
विज्ञापन
21 गांव हो चुके हैं लाल डोरा मुक्त : डीसी
उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला में स्वामित्व योजना के तहत अब तक 21 गांवों को लाल डोरा मुक्त किया जा चुका है और 11 गांवों के लोगों को रजिस्ट्रियां वितरित की जा चुकी है। सुशासन दिवस के अवसर पर पांच गांवों गोरीवाला, रिसालियाखेड़ा, भारुखेड़ा, सुकेराखेड़ा व जोतांवाली के 10 किसानों को रजिस्ट्रियां दी गई और 10 गांवों के लोगों को जल्द ही रजिस्ट्रियां वितरित की जाएगी। गांव गोरीवाला के लाभार्थी बृजलाल पुत्र तिनकू राम, खीयां राम पुत्र नंदराम, गांव रिसालियाखेड़ा के रघुवीर सिंह पुत्र आसाराम, श्रवण पुत्र पूर्ण राम, भारुखेड़ा के राजाराम पुत्र ठाकर राम, बलवीर पुत्र साहब राम, गांव सुखेराखेड़ा के सुरेश कुमार पुत्र लीलू राम, सुभाष चंद्र पुत्र सतपाल तथा गांव जोतांवाली के कमलेश पुत्र जगदीश तथा इंद्राज पुत्र हेतराम को रजिस्ट्री सौंपी। आज से इन सभी को लाल डोरा के अंदर इनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिल गया है। इसके साथ-साथ जिले में ड्रोन के माध्यम से सर्वे का कार्य तेजी से किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द जिला के सभी गांवों को लाल डोरा मुक्त घोषित करके स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्रियां वितरित की जा सके।