{"_id":"5fa580568ebc3e9bef37fc84","slug":"bathinda-police-caught-fake-currency-worth-rs-9-5-lakh-from-dabwali-sirsa-news-rtk581734199","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबवाली से बठिंडा पुलिस ने पकड़ी साढ़े नौ लाख रुपये की नकली करेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबवाली से बठिंडा पुलिस ने पकड़ी साढ़े नौ लाख रुपये की नकली करेंसी
विज्ञापन
बठिंडा की सीआईए स्टाफ ने डबवाली से दो लोगों को साढ़े नौ लाख रुपये की नकली करेंसी के साथ काबू किया है। बठिंडा सीआईए ने डबवाली निवासी सोनू कुमार, पंकज शर्मा को पंजाब और हरियाणा की सीमा पर सांझी गली खुहवाली से पकड़ा है। दोनों आरोपी चचेरे भाई है। बठिंडा सीआईए ने शाम करीब चार बजे यह कार्रवाई की। हालांकि कार्रवाई की सूचना बठिंडा पुलिस ने डबवाली सिटी पुलिस को नहीं दी और गुपचुप तरीके सेे दोनों को पकड़ कर अपने साथ ले गई। हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि दबिश का क्षेत्र पंजाब के एरिया डबवाली का है या फिर हरियाणा वाले डबवाली का।
जानकारी के अनुसार शाम को बठिंडा सीआईए वन के इंचार्ज अमृतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में टीम ने डबवाली में एक घर में दबिश दी। बठिंडा सीआईए ने डबवाली की सीमा पर स्थित एक घर से दो व्यक्तियों से करीब साढ़े नौ लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद की। बठिंडा पुलिस ने दोनों के घर से 100, 500 और दो हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने घर से प्रिंटर, स्कैनर और स्याही भी बरामद की। सीआईए स्टाफ वन के इंचार्ज अमृतपाल सिंह भाटी ने डबवाली के सोनू कुमार और पंकज शर्मा को साढ़े नौ लाख रुपये की नकली करेंसी से साथ पकड़ने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों 20 हजार रुपये के असली नोट लेकर, बदले में एक लाख रुपये की नकली करेंसी देते थे। उन्होंने बताया कि अभी जांच जारी है। दोनों को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। वहीं बठिंडा के एसएसपी भूपेंद्र सिंह ने भी दोनों के पकड़े जाने की पुष्टि की है।
ये है बरामद नोटों की संख्या
आरोपियों के पास से दो हजार रुपये के 170 नकली नोट, 500 के एक हजार नकली नोट, 200 के 250 नकली नोट और 100 के 600 नकली नोट बरामद हुए है। दो हजार रुपये के तीन लाख 40 हजार रुपये, 500 के पांच लाख रुपये, 200 के 50 हजार रुपये और 100 के 60 हजार रुपये ाहित नौ लाख 50 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए।