{"_id":"614779d78ebc3ef96f0ef63b","slug":"badagudha-and-queens-are-backward-in-vaccination-in-sirsa-the-highest-92-per-cent-first-and-42-per-cent-applied-second-dose-sirsa-news-hsr6121583132","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में बडागुढ़ा और रानियां पिछड़ा, सिरसा में सबसे अधिक 92 फीसदी ने पहली और 42 फीसदी ने लगवाई दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में बडागुढ़ा और रानियां पिछड़ा, सिरसा में सबसे अधिक 92 फीसदी ने पहली और 42 फीसदी ने लगवाई दूसरी डोज
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में लगे लाभार्थी
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। कोरोना को मात देने के लिए स्वास्थ्य विभाग जिले में प्रतिदिन जगह-जगह टीकाकरण शिविर लगा रहा है। अब तक जिले में 73 फीसदी लाभार्थियों ने पहली और 21 फीसदी लाभार्थी दूसरी डोज लगवा चुके हैं। टीकाकरण के मामले में बडागुढ़ा और रानियां ब्लॉक पिछड़ा हुआ है। बडागुढ़ा में 57 फीसदी ने पहली और मात्र 13 फीसदी ने दूूसरी डोज लगवाई है जबकि रानियां में 65 फीसदी ने पहली और 15 फीसदी ने दूसरी डोज ही लगवाई है। जबकि सिरसा में 92 फीसदी ने पहली और 45 फीसदी लोगों ने दूसरी डोज लगवा ली है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 से अधिक आयु वाले 9 लाख 31 हजार 446 लाभार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन किया जा चुका है। विभाग की ओर से अब तक 8 लाख 88 हजार 412 लाभार्थियों को पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। ऐसे में विभाग की ओर से अलग-अलग स्थानों पर टीकाकरण कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द जिलेभर में 100 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। लक्ष्य को पुरा करने के लिए विभाग ने अब मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कर लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया अपनाई है।
ब्लॉक में इतने लाभार्थियों को लगाई जा चुकी है पहली ओर दूसरी डोज
ब्लॉक, पहली डोज, फीसदी, दूसरी डोज, फीसदी
बडागुढ़ा, 38112, 57.97, 9110, 13.86
चौटाला, 70226, 72.07, 20149, 20.68
डबवाली, 35233, 84.56, 13971, 33.53
ऐलनाबाद, 83283, 75.33, 23734, 21.47
कालांवाली, 55054, 67.59, 12637, 15.52
माधोसिंघाना, 51532, 71.01, 12692, 17.49
नाथूसरी चोपटा, 99833, 73.89, 26033, 19.27
ओढां, 50363, 69.55, 13949, 19.26
रानियां, 83873, 65.18, 20318, 15.79
सिरसा 116524, 92.62, 51786, 41.16
सिरसा में सबसे अधिक टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों के लिए वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से हर रोज अलग-अलग धर्मशाला, मंदिर और सार्वजनिक स्थान पर वैक्सीन लगाई जाती है। जिसके चलते सिरसा में अब तक सबसे अधिक 92 फीसदी लाभार्थियों ने पहली और 41 फीसदी लाभार्थियों ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
एक लाख से अधिक लोग अभी बाकी
जिले में अभी एक लाख से अधिक लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण नहीं करवाया है। हालांकि बीते सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए मेगा ड्राइव अभियान के दौरान एक लाख 10 हजार लाभार्थियों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं विभाग भी लोगों को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज जिले में टीकाकरण कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। तय लक्ष्य से 73 फीसदी लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 21 फीसदी लाभार्थियों को दूसरी डोज लग पाई है। विभाग की ओर से जल्द ही 100 फीसदी का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
-डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा