{"_id":"68a60ed40f649fba4e0af2c0","slug":"baba-ill-make-a-necklace-of-my-breaths-and-put-it-on-you-sirsa-news-c-128-1-sir1002-142826-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सांसों का बना के हार बाबा तुझे पहना दूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सांसों का बना के हार बाबा तुझे पहना दूं...
विज्ञापन
सिरसा।अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में एकादशी के उपलक्ष्य में आयोजित भजन संध्या में मौ
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से एकादशी के उपलक्ष्य में भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसों का बना के हार बाबा तुझे पहना दूं भजन पर श्रद्धालु खूब झूमे। मंदिर के मुख्य सेवादार पवन गर्ग ने बताया मंगलवार शाम को सवा सात बजे सरदूलगढ़ निवासी मास्टर राजकुमार ने सपरिवार पूजा अर्चना करवाई।
मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री, धनंज्य शुक्ला व हितेश शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवाई। इसके बाद श्याम बाबा की पावन ज्योत प्रज्वलित की गई और आरती की गई। राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज किया। इसके बाद भजन- मेरा दिल करता है दौड़ के सालासर आ जाउं, किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार, दानी होकर क्यूं चुप बैठा क्यों तेरे भक्त दुखारी रे, श्याम बगीची भक्तों की ह सबसे सुंदर न्यारी, तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी।
बाद में अंबाला से आए भजन गायक जगत प्रकाश ने भजन- बाबा कृपा लुटाने लगा है खाटू बुलाने लगा है, रोती हुई आंखों को मेरे श्याम हंसाते हैं, सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी तारो न तारो मर्जी तुम्हारी, मोर छड़ी लहराई रे, डोरी खेंच के रखियो यो है बाबे गो निशान सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए। इन पर श्याम भक्तों ने जमकर नृत्य किया। रात को सवा नौ बजे बाबा को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को श्याम रसोई का प्रसाद वितरित किया गया। रात को भजन संध्या के समापन पर श्याम बाबा की आरती की गई।