{"_id":"8f0ecb027cd3eaf5a8395d995110e78f","slug":"ba-second-semester-paper-on-hold","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए द्वितीय सेमेस्टर का पेपर स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए द्वितीय सेमेस्टर का पेपर स्थगित
sirsa
Updated Sat, 24 May 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए के द्वितीय सेमेस्टर का भूगोल का पेपर स्थगित कर दिया गया है। अब यह पेपर 27 मई की बजाय 10 जून को होगा। सीडीएलयू प्रशासन द्वारा इसकी सूचना सभी संबंधित कॉलेजों में भेज दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सीडीएलयू के बीए के द्वितीय सेमेस्टर का भूगोल का पेपर डेटशीट के अनुसार 27 मई को होना था। किन्हीं कारणों के चलते अब यह पेपर 27 मई के स्थान पर 10 जून को होगा। यह पेपर मार्निंग सत्र में होगा। सीडीएलयू द्वारा सभी कॉलेजों पत्र लिख कर सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण अगमकर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गत नौ अप्रैल को डेटशीट जारी की गई थी और उसी में यह कहा गया था कि इस दौरान किसी कॉलेज में यदि कोई तिथि क्लेश है तो जानकारी दी जाए। इसके बाद शाह सतनाम कॉलेज की और से इस दिन दूसरे कार्यक्रम का हवाला दिया गया है।
विज्ञापन
डॉ. अगमकर ने बताया कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए डेटशीट में तबदीली की गई है। गत 19 मई को सूचना मिली थी इसी लिए 27 मई को होने वाले बीए द्वितीय वर्ष के भूगोल के पेपर को 10 जून को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी डेटशीट यथावत रहेगी।