{"_id":"6923474f970c1b36810fbe94","slug":"ba-bed-boys-won-the-cricket-match-sirsa-news-c-128-1-sir1002-148215-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बीए बीएड के लड़कों ने जीता क्रिकेट मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बीए बीएड के लड़कों ने जीता क्रिकेट मुकाबला
विज्ञापन
ऐलनाबाद। सर छोटू राम जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए खिला
ऐलनाबाद। सर छोटू राम जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल व सर छोटू राम जाट कॉलेज ऑफ एजुकेशन में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेलों के निर्णायक मुकाबले हुए। कार्यक्रम के अंत में लड़के व लड़कियों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता में बीए बीएड फर्स्ट इयर के लड़कों ने फाइनल मुकाबला जीता।
संस्था चेयरमैन चौ. रणजीत सिंह थेंच ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें खेलों में आगे बढ़ने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का लक्ष्य रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खेल भावना को सदैव बनाए रखने पर भी जोर दिया। खेलों में रेफरी की भूमिका संस्था के सुनील कुमार व राजेंद्र शर्मा ने निभाई।
इस पूरे कार्यक्रम में मनमोहन, सुरेश, सोनू भार्गव, पूजा, ज्योति, करीना, नीतू और सुनीता ने समीक्षक की भूमिका निभाई। सरनागत सिंह, मांगेलाल ने टाइम किपर का कार्यभार संभाला। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार जाजू, सचिव सतीश थेंच व भूपिंद्र सिंह की देखरेख में हुआ। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. जेएस यादव, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. सुमित्रा सिंह, रक्षपाल, जयचंद, योगेश, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस प्रकार रहे परिणाम-- -
चम्मच दौड़ लड़कियों में आयत, ख़ुशी, हर्षिका, लक्ष्या, अर्चना, काजल और सुनैना प्रथम साक्षी, वर्षा, पूनम, भूमिका, राशि, अश्मीन, द्वितीय व खुशबु, जानकी, पायल, दिव्या और लक्ष्मीबाई तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, लड़कों के वर्ग में कृष, भविष्य, मनकीरत, नितिन और गुरनूर ने प्रथम कुणाल, कन्हैया, मोहित, विक्रम और चंदन ने द्वितीय व पार्थ, समरप्रीत, नीरज और कमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो के लड़कियों के सीनियर वर्ग में महारानी लक्ष्मीबाई बाई हाउस और जूनियर वर्ग में महारानी लक्ष्मीबाई हाउस विजयी रहा। लड़कों के सीनियर वर्ग में महात्मा गांधी हाउस व जूनियर वर्ग में लक्ष्मीबाई बाई हाउस के लड़के विजयी रहे। रस्साकशी मुकाबले में सीनियर वर्ग लड़कों में महात्मा गांधी हाउस व जूनियर वर्ग में लक्ष्मीबाई हाउस और सीनियर वर्ग लड़कियों में महारानी लक्ष्मीबाई हाउस व जूनियर वर्ग में अब्दुल कलम आजाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की खो-खो टीम में बीए बीएड की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस प्रकार रहे परिणाम