फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ayushman cards were to be made for four lakh two thousand people, only 37 percent got them made in three years

चार लाख दो हजार लोगों के बनने थे आयुष्मान कार्ड, तीन साल में 37 फीसदी ने ही बनवाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ayushman cards were to be made for four lakh two thousand people, only 37 percent got them made in three years
सिरसा। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख से कम आय वाले लाभार्थियों को जिले के 39 अस्पतालों में मुफ्त में इलाज देने के लिए कार्ड बनाए जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी लोग कार्ड बनवाने में रुचि दिखाते हुए नजर नहीं आते। हालांकि जिन लोगों की ओर से कार्ड बनवाए गए हैं उन्हें इसका काफी लाभ भी मिल रहा है। महंगे अस्पतालों में भी वह कार्ड की सहायता से मुफ्त में इलाज लेकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के 82 हजार 652 परिवारों के कुल चार लाख दो हजार 301 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने थे लेकिन इनमें से अभी तक एक लाख 47 हजार 819 लोगों की ओर से ही कार्ड बनवाए गए हैं। हालांकि करीब 20 हजार लोग कार्ड की सहायता से जिले के 39 अस्पतालों में मुफ्त में इलाज भी प्राप्त कर चुके हैं। जिसका खर्च साढ़े 24 करोड़ रुपये के लगभग आया है। प्रदेश के पैनल में शामिल किसी अस्पताल से लाभार्थी आयुष्मान कार्ड के आधार पर स्वास्थ्य लाभ ले सकता है। लेकिन तीन साल में जिले 50 हजार परिवारों के मात्र डेढ़ लाख सदस्यों ने आयुष्मान कार्ड बनवाया है। जिनमें 10 हजार परिवार ऐसे हैं, जिनके एक-एक सदस्य ने कार्ड बनवाया है।
विज्ञापन

दो लाख 91 हजार 371 लोग दूसरे जिलों में हो चुके हैं शिफ्ट
एडीसीडी सर्वे के बाद पाया कि जिन परिवारों को वर्ष 2011 के सर्वे के बाद योजना में शामिल किया गया था, उनमें से 2 लाख 91 हजार 371 लोग दूसरे जिलों व राज्यों में शिफ्ट हो गए हैं। जिसके बाद एक लाख 47 हजार 819 लोगों की पहचान कर ली गई। लेकिन इनमें से 1 लाख 43 हजार 552 लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। इन लोगों के पते और अन्य कोई संपर्क न हो पाने के कारण इनके कार्ड अभी तक नहीं बन पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2018 में शुरू की थी 5 लाख के मुफ्त इलाज की योजना
वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को योजना में शामिल किया गया। जिसके तहत 82 हजार 652 परिवार इसके दायरे में आए थे, जिनमें 57 हजार 450 ग्रामीण व करीब 25 हजार परिवार शहरी क्षेत्र के थे। पात्र परिवारों को एक साल में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त देने की घोषणा की गई। जिसमें 1360 तरह की बीमारियों का इलाज शामिल है। हालांकि काफी लोग निजी अस्पतालों में परिवार के सदस्यों का इलाज करवाते हैं। जिनको अस्पतालों से योजना बारे जानकारी तक नहीं दी गई।
योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाया गया है। जिसके बाद छोटे से लेकर बड़ा इलाज निजी और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिल रहा है। पत्नी का कार्ड बना हुआ है। कुत्ते के काटने के बाद इंजेक्शन लगवाने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे है। करीब चार इंजेक्शन लगने है। बिना कार्ड वालों को इसका खर्च देना पड़ता है लेकिन उनका मुफ्त में इलाज हो रहा है।

सोहन लाल, गांव गुड़िया खेड़ा, सिरसा
आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। काफी कम लोगों की ओर से अभी तक कार्ड बनाए जा रहे हैं। लाभार्थियों के कार्ड बनाने को लेकर कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है। कार्ड बनने के बाद जिले के 39 अस्पतालों में लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज दिया जा रहा है।
-डॉ. प्रमोद, उप सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed