फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Awareness was created against drug abuse by staging a drama

Sirsa News: नाटक मंचन कर नशे के खिलाफ किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Awareness was created against drug abuse by staging a drama
सिरसा। नशे पर आधारित नाटक में कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हुए। कॉलेज 
सिरसा। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के तत्वावधान में केएल थियेटर प्रोडक्शंस और जेसीडी रंगशाला के संयुक्त संयोजन में नाट्य महोत्सव का रंगारंग आगाज मंगलवार को हुआ। यह नाटय महोत्सव राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 30 अगस्त तक चलेगा। पहले दिन केएल थियेटर प्रोडक्शंस की ओर से नाटक डीरेल्ड-नशे की राह पर ने मौजूदा सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


नाटक के माध्यम से दर्शाया गया कि नशे की आदत हमें अपने ही किसी खास रिश्ते की ओर से लगाई जाती है और यह आदत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार को जीते जी मार देती है। इस नाटक के निर्देशक कर्ण लढा के शानदार निर्देशन में सभी कलाकारों ने मार्मिकता के साथ इस नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय बहुतकनीकी संस्था के प्राचार्य राजेंद्र जिंदल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित लढा एवं राजकीय बहुतकनीकी संस्था के उप-प्राचार्य गजे सिंह मौजूद रहे। मुख्यातिथि राजेंद्र जिंदल ने कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंदल कहा कि इस तरह के संदेशात्मक नाटकों को आज के युवाओं के बीच पहुंचने की जरूरत है। इसमें कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के तत्वावधान में केएल थियेटर प्रोडक्शंस भूमिका अदा कर रहा है। मंच संचालन सांस्कृतिक समन्वयक शिक्षक हरनेक सिंह ने किया। इस अवसर देवेंद्र कुमार, मन लाल, सुभाष कुमार, मोहित बांगर, अरविंद सिंह और अन्य स्टाफ सहित विद्यार्थी विशेष रूप से मौजूद रहे।

सिरसा। नशे पर आधारित नाटक में कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हुए। कॉलेज 

सिरसा। नशे पर आधारित नाटक में कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हुए। कॉलेज 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed