फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   auto, rashan, punchayat,

राशन से भरा ऑटो पकड़ा, पंचायत के हवाले किया

Sun, 18 Dec 2016 01:20 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा Updated Sun, 18 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
auto, rashan, punchayat,
डिपो राशन के साथ पकड़ा गया ऑटो - फोटो : amarujala
डिपो होल्डर गरीबों के निवाले को किस तरह से खुर्द-बुर्द कर अपनी जेबें भर रहे हैं, इसका एक उदाहरण बड़ागुढ़ा खंड के गांव नेजाडेलाखुर्द में देखा गया। यहां लोगों ने डिपो संचालक द्वारा बेचने के उद्देश्य से चीनी के भरे बैग लादकर जा रहे ऑटो को काबू कर पंचायत के हवाले कर दिया। वहीं सूचना पाकर खाद्य आपूर्ति बैंक के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी लेते हुए लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नेजाडेला खुर्द में लोग काफी समय से डिपो संचालक सोहन सिंह पर राशन खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगा रहे थे। शनिवार को कुछ लोगों को सूचना मिली कि डिपो संचालक ने ऑटो रिक्शा में चीनी भरकर सिरसा के लिए रवाना किया है। सूचना के आधार पर ग्राम सरपंच प्रहलाद कंबोज ने कुछ लोगों को साथ लेकर ऑटो का पीछा करते हुए गांव झौपड़ा के निकट काबू कर लिया और उसे वापस गांव में लाया गया।
विज्ञापन


डिपो संचालक की इस हेरफेर की सूचना पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग सरपंच के घर आ धमके। सरपंच ने ऑटो चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे तो डिपो संचालक ने नेजाडेला खुर्द से सिरसा में चीनी ले जाने के लिए किराया देने की बात कहकर बुलाया था। लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए ऑटो चालक को कमरे में बंद करते हुए इसकी सूचना खाद्य आपूर्ति विभाग को दी। इसके कुछ ही समय बाद विभाग के एफएसओ जगतपाल कसवां व निरीक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों के साथ-साथ ऑटो चालक के बयान दर्ज किए। अधिकारियों ने ऑटो से 5 बैग चीनी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लोग बोले-लंबे समय से हो रहा है खेल
ग्रामीण देसराज, देवीलाल, रवि कुमार, जसपाल, विनोद कुमार, पालो बाई, रमेश रानी, चावली बाई, विज्ञानपाल कौर आदि ने आरोप लगाया कि डिपो संचालक राशन खुर्दबुर्द का खेल काफी समय से खेल रहा। उन्होंने कहा कि गांव में जब भी राशन आता है तो संचालक एक दिन में ही राशन बांटने की खानापूर्ति कर देता है और जब दूसरे दिन राशन मांगा जाता है तो यह कहकर टरका देता है कि राशन तो खत्म हो गया। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी संचालक पर राशन न व कम देने के आरोप लगाते हुए कहा कि डिपो संचालक उनके हिस्से का राशन बप्पां व सिरसा में बेच देता है। अधिकारी ने लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

कई बार ले जा चुका है राशन : ऑटोचालक
ऑटो चालक सिरसा निवासी जोगिंद्र सिंह ने अधिकारियों को बताया कि उसे तो डिपो संचालक सोहन सिंह ने 300 रुपये किराया देने की बात कहकर बुलाया था। उसने बताया कि वह दो दिन पहले भी बुढाभाणा के डिपो संचालक सोहन लाल का मिट्टी का तेल सिरसा छोड़कर आया था। ऑटोचालक का कहना है कि वह इससे पहले भी कई बार राशन ले जा चुका है।

एफएसओ ने की डिपो की जांच
एफएसओ ने सोहन सिंह के डिपो की जांच पड़ताल की तो दो कमरों में 125 बैग गेहूं, दो ड्रम केरोसीन व कुछ चीनी तथा कैनियों में भरा तेल बरामद किया है। लेेकिन डिपों में स्टॉक व सेल रजिस्टर नहीं मिल पाया जिससे ये पता चल पाए कि कितना राशन वितरित हुआ और कितना मौजूद है।
वर्जन
पंचायत द्वारा सूचना मिली थी जिस पर हमने मौके पर पहुंचकर ऑटो से पांच बैग चीनी बरामद की है। अभी तक सेल व स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला है। रिकॉर्ड मिलने के बाद ही गोदाम में पड़े राशन का मिलान किया जाएगा। ऑटो चालक के बयान के आधार पर बुढाभाणा के डिपो संचालक सोहन लाल के खिलाफ भी कार्यवाही के लिए लिखा है।

-- जगतपाल कसवां, एफएसओ सिरसा।
वर्जन
मैंने लोगों की शिकायतों पर डिपो संचालक को कई बार समझाया भी था लेकिन उसने नहीं सुनी। लोगों की शिकायत पर झोंपड़ा के पास चीनी से भरा ऑटो बरामद अधिकारियों को सूचना दी। मामले में जो भी कार्रवाई होगी वो खाद्य आपूर्ति विभाग करेगा।
      -प्रहलाद कंबोज, सरपंच नेजाडेला खुर्द

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed